फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता से 1 करोड़ की फिरौती वसूलने के प्रयास में चार गिरफ्तार

Sat, 01 Oct 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
Haryana Police - फोटो : Demo
विज्ञापन
उकलाना पुलिस ने कांग्रेसी नेता रामदेव मित्तल का अपहरण कर एक करोड़ रुपये की फिरौती वसूलने के प्रयास में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। रामदेव मित्तल के सगे भाई नरेंद्र मित्तल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चार लोगों में से पुलिस ने दो लोगों को रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व हलका प्रधान रामदेव मित्तल का उसके सगे भाई नरेंद्र, भीमसैन, राजेश के साथ प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा है। रामदेव ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके तीनों भाइयों ने उसका अपहरण कराकर फिरौती वसूल करने के लिए चार लोगों को एक करोड़ रुपये की सुपारी दी। पिछले कुछ दिनों से बदमाश दिखने वाले युवक उनकी रेकी कर रहे थे। रामदेव का आरोप है कि उसके भाई उसका व उसके बेटे धीरज का अपहरण कर उससे जबरदस्ती प्रॉपर्टी के कागजातों पर हस्ताक्षर कराना चाहते थे। पुलिस ने उकलाना निवासी नरेंद्र, कापडो निवासी प्रदीप, आशीष व कृष्ण को गिरफ्तार किया है। इन चारों पर अपहरण के प्रयास व फिरौती वसूली के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इन चारों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने कापडो निवासी प्रदीप व कृष्ण को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। दो अन्य आरोपित नरेंद्र मित्तल व आशीष को जेल भेज दिया गया है।

इनका कहना है 
उकलाना थाना प्रभारी मनदीप सांगवान ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो आरोपियों को हमने रिमांड पर लिया है। जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस अन्य आरोपी भीमसेन मितल, राजेश मित्तल, मदन लाल किनाला व अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


व्यापारियों को गिरोह की बातों पर भरोसा नहीं
शुक्रवार देर शाम गीता भवन में सर्व व्यापार मंडल की बैठक हुई, जिसका संचालन महेश बंसल ने किया। बैठक में गिरोह के लोगों की ओर से रिमांड के दौरान दी गई जानकारी पर आंख बंदकर भरोसा करने से इंकार कर दिया गया। व्यापारियों का कहना था कि इस पूरे प्रकरण का मास्टरमाइंड जब तक गिरफ्त में नहीं आता तब तक किसी बात पर यकीन नहीं किया जा सकता। शनिवार को दोपहर 1 बजे सर्व व्यापार मंडल के सदस्य पुलिस अधीक्षक से बात करेंगे। अमीसिंह बिठमड़ा की जान को खतरा बताते हुए कुछ लोगों ने सुरक्षा की मांग की। अमी सिंह की सूचना पर ही पुलिस ने गिरोह के लोगों को पकड़ने में सफलता मिली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें