फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी की झांकी देखने आई बच्ची का किडनैप

Sat, 27 Aug 2016 05:54 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : Demo
विज्ञापन
मिलगेट एरिया में विनोद नगर के कप्तान स्कूल के पास वीरवार रात शिव मंदिर में जन्माष्टमी पर्व पर झांकियां देखने आई पांच साल की एक बच्ची का अमन नगर के 23 वर्षीय रवि उर्फ राधेश्याम ने अपहरण कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने केस दर्ज कर कुछ देर बाद सेक्टर 1-4 में झाड़ियों में छापा मारकर आरोपी रवि को दबोचकर उसके कब्जे से लड़की सकुशल बरामद कर ली।
विज्ञापन


मिलगेट चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि एरिया की पांच साल की एक बच्ची अपने परिजनों के साथ विनोद नगर के शिव मंदिर में झांकियां देखने आई थी। भीड़ होने के चलते बच्ची परिजनों से बिछड़ गई। वह परिजनों को ढूंढते एक गली में गई तो उसका अपहरण कर लिया गया। परिजनों को बच्ची न मिली तो इसकी सूचना उन्होंने रात 11 बजे पुलिस को दी। चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने साथी कर्मियों को बच्ची की तलाश में इधर-उधर भेज दिया और वह खुद गाड़ी में सेक्टर 1-4 में गए। उन्होंने वहां झाड़ियों से आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से बच्ची को छुड़ाया।

पुलिस ने रवि के खिलाफ किडनैप का केस दर्ज कर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह बच्ची का मुंह दबाकर उसे बदनीयती से उठा लाया था। बाद में पुलिस ने बच्ची को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें