हिसार में सेक्टर 16-17 में रहने वाले और सरकारी अस्पताल के कर्मचारी का रास्ता रोककर उसके पड़ोसी ने पहले डंडे से पीटा फिर मुंह पर पंच से वार कर दिया। जख्मी हालत में हरेंद्र को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना पुलिस ने प्रेम सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर 16-17 में रहने वाले हरेंद्र ने बताया कि सिवानी के सरकारी अस्पताल में एसएमडी के पद पर कार्यरत है।
24 सितंबर की शाम को घर के बाहर घूम रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले प्रेम सिंह ने रास्ता रोक लिया और डंडे से हमला किया। इसके बाद पंच से मुंह पर वार किया और मौके से फरार हो गया। पड़ोसी उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए।