फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: गाड़ी में पेट्रोल भरवा भागा चालक, बोला- चाचा विधायक हैं, पुलिस ने नोएडा से दबोचा

Tue, 26 Sep 2023 07:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, श्री कीरतपुर साहिब (पंजाब)

सार

कीरतपुर साहिब थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार नौजवान का ताल्लुक अच्छे घर से है। फिलहाल वह नोएडा में रहता है और हिमाचल प्रदेश से घूमकर वापस घर जा रहा था। नौजवान अपने दोस्तों को रौब दिखाने की खातिर विधायक का स्टीकर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी पर लगाकर घूम रहा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी चालक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के रोपड़ जिले के भरतगढ़ में पेट्रोल पंप से बिना भुगतान पेट्रोल भरवाकर स्कॉर्पियो चालक फरार हो गया। आरोपी ने कहा था कि चाचा विधायक हैं। अब पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से एक पिस्टल, मैगजीन और चार कारतूस मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा भी जोड़ दी है। 

विज्ञापन


थाना कीरतपुर साहिब प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि भरतगढ़ के चौकी प्रभारी रणजीत सिंह के पास पायोनीर सर्विस स्टेशन/पेट्रोल के मैनेजर मनीष कुमार मैनेजर ने शिकायत दी है कि तिथि 22 सितंबर की सुबह एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी उनके पंप पर तेल डलवाने रुकी। गाड़ी पर विधायक का स्टिकर लगा था और गाड़ी के शीशे काले थे। चालक ने अपनी गाड़ी में तेल डलवाया और बिना भुगतान के वहां से भाग गया।

उसे रोकने की कोशिश की गई लेकिन हाथ नहीं आया। 25 सितंबर को धारा 379, 406 के तहत थाना कीरतपुर साहिब में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने उक्त गाड़ी काबू कर आरोपी चालक दिव्यांश सिंह को पकड़ लिया है। आरोपी गांव छोटी हराइया पोस्ट भवरनाथ जिला आजमगढ़ (यूपी) का रहने वाला है। हालांकि उसे ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है। 
विज्ञापन


कीरतपुर साहिब थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार नौजवान का ताल्लुक अच्छे घर से है। फिलहाल वह नोएडा में रहता है और हिमाचल प्रदेश से घूमकर वापस घर जा रहा था। नौजवान अपने दोस्तों को रौब दिखाने की खातिर विधायक का स्टीकर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी पर लगाकर घूम रहा था। अगर कोई पूछता था तो वह यह कहता था कि चाचा विधायक हैं। फिलहाल उसका कोई आपराधिक बैकग्राउंड नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें