फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ई-रिक्शा चालक की हत्या करने के मामले में 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Tue, 29 Nov 2022 01:18 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

यूपी के जिला हाथरस के गांव चित्रपुर निवासी दिनेश ने बताया था कि वे चारों भाई 9 साल से ढाणी श्यामलाल में रह रहे हैं। उसका भाई राजेश अपनी पत्नी मीना और आठ माह के बेटी के साथ अमित के मकान पर किराये पर रहता था और ई-रिक्शा चलाता था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में  ढाणी श्यामलाल में रहने वाले ई-रिक्शा चालक की हत्या मामले में पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया आरोपी गिरीराज उत्तर प्रदेश के जिला कासगंज के गांव नागल वादेक का रहने वाला है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस संबंध में मृतक राजेश के भाई दिनेश ने 9 नवंबर 2020 को सदर थाना में शिकायत दी थी। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया था।

विज्ञापन


सड़क किनारे मिला था शव
पुलिस को दी गई शिकायत में मूलरूप से यूपी के जिला हाथरस के गांव चित्रपुर निवासी दिनेश ने बताया था कि वे चारों भाई 9 साल से ढाणी श्यामलाल में रह रहे हैं। उसका भाई राजेश अपनी पत्नी मीना और आठ माह के बेटी के साथ अमित के मकान पर किराये पर रहता था और ई-रिक्शा चलाता था। 

चारों भाई अपने-अपने काम पर जाने से पहले सुबह बड़े भाई राजेश के पास चाय पीते थे। 8 नवंबर की सुबह जब भाई के पास चाय पी रहे थे तो राजेश ने बताया था कि दो भैंस व्यापारियों को लेकर न्योली कलां गांव जा रहा हूं। पांच दिनों से उन्हीं व्यापारियों को लेकर आसपास के गांवों में जा रहा हूं। भाई हर रोज शाम को घर लौट आता था। लेकिन उस दिन रात तक घर नहीं लौटा। काफी जगह उसकी तलाश की मगर, कोई अता-पता नहीं चला। सुबह भाई की तलाश में न्योली कलां गांव की तरह जा रहे थे। रास्ते में बगला मार्ग पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। वहां जाकर देखा तो सड़क किनारे ई-रिक्शा पलटी हुई थी और उसके नीचे भाई का शव था। इस बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। भाई के सिर पर चोट के गहरे निशान थे। दोनों भैंस व्यापारियों ने मिलकर भाई की हत्या की है। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें