फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज की कमर से बंधी मिली भुक्की

Thu, 17 Mar 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
मरीज की कमर से बंधी मिली भुक्की, - फोटो : bureau
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में डेड हाउस के नजदीक गैैराज के सामने बेसुध हालत में पड़े मरीज की कमर से भुक्की से भरा पॉलिथीन मिला है। मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने भुक्की से भरी पॉलिथीन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल व्यक्ति बेसुध है। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देर शाम को डेड हाउस के नजदीक बने गैराज के सामने एक 40 वर्षीय व्यक्ति बेसुध हालात में पड़ा था। एंबुलेंस की सहायता से उसे उपचार के लिए इमरजेंसी में भर्ती करवा दिया। इमरजेंसी में ड्यूटी दे रहे डॉक्टर दिनेेेश और डॉक्टर अमित कुमार जब व्यक्ति का मरीज करने लगे तो उन्हें कमर के पीछे कुछ बंधा होने का अहसास हुआ।

डॉक्टरों ने कमीज ऊपर कर देखा तो कमर के पीछे टेप से पॉलिथीन चिपकाया हुआ था। इसमें भुक्की भरी हुई थी। मामले की सूचना फिर उन्होंने अनाज मंडी चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कहां से लाया भुक्की
इलाज करने के दौरान नशा बांधकर कहीं सप्लाई करने जा रहे व्यक्ति के बारे में पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। जिस इलाके में व्यक्ति मिला है, उसके आसपास की कॉलोनी में सरेआम नशा चलता है। पुलिस कई बार इस कॉलोनी से नशा बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें