फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

Tue, 08 Mar 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास - फोटो : bureau
विज्ञापन
पुलिस ने शहर की एक नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में 19 साल के एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


एक आदमी ने महिला थाना पुलिस को शिकायत देकर कहा है कि वह और उनकी पत्नी रोज काम पर जाते हैं। पड़ोस के एक घर में हमारा आना-जाना है। उस परिवार पर हमें पूरा विश्वास था। करीब सप्ताह भर पहले तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली उनकी लड़की घर पर अकेली थी। हमें जिस परिवार पर पूरा भरोसा था, उस परिवार का 19 साल का लड़का उनकी बेटी को बाथरूम में ले गया और उसके साथ गलत काम किया।

यही नहीं लड़के ने यह बात किसी को बताने पर बच्ची को जान से मारने की धमकी दी। बच्ची सहमी-सहमी रहने लगी। बच्ची की मां ने दाल में कुछ काला जानकर उससे बात की तो उसने आपबीती बताई। यह सुनकर बच्ची की मां हैरान रह गई। महिला ने इसका उलाहना पड़ोसी परिवार के सदस्यों को दिया। वे उल्टा उन्हीं को डांटने लगे। महिला थाना पुलिस ने बच्ची का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया। बाद में नामजद युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट और विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें