फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: दंपती की गोलियां मारकर हत्या मामला; महिला का छोटा व ममेरा भाई गिरफ्तार, 4 पिस्तौल बरामद

Tue, 25 Jun 2024 11:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)

सार

हत्या की साजिश रच बहाने से मीना व तेजवीर को पार्क में बुलाया था। आरोपितों ने कबूला कि परिवार के खिलाफ जाकर बहन ने शादी की थी, इसलिए हत्या की। 
विज्ञापन
दूल्हा-दुल्हन की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार के हांसी के लाला हुकमचंद जैन पार्क में नवविवाहित जोड़े की गोलियां मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतका मीना के छोटा भाई और ममेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि परिवार के खिलाफ जाकर बहन ने शादी की, इससे खफा होकर उन्होंने हत्या की साजिश रची और बहाने से तेजवीर व मीना को पार्क में बुलाकर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने मीना के भाई सचिन व जींद के दरियांवाला गांव निवासी मामा के बेटे राहुल को जींद के दरियांवाला गांव से चार पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। बुधवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

सचिन ने इंस्टाग्राम पर सहानुभूति दिखा फोन कर बुलाया था
पुलिस के अनुसार टीम ने मंगलवार को राहुल की गिरफ्तारी के लिए दरियांवाला गांव में दबिश दी थी, इस दौरान सचिन भी उसके साथ मिला। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर हांसी लेकर आई। शाम छह बजे पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद ने एसपी कार्यालय में पत्रकारवार्ता की। उन्होंने बताया कि सचिन ने ही फोन करके मीना को पार्क में बुलाया था। सचिन बीते कुछ दिनों से मीना के साथ इंस्टाग्राम पर संपर्क में था। वह उससे फोन पर बात कर लगातार घर वापस आने के लिए समझाता था। सचिन अक्सर उससे कहता था कि रिश्तेदारी में शादी समाज के खिलाफ है। इससे परिवार की बेइज्जती हो रही है। हत्या मामले में अन्य परिजन शामिल हैं या नहीं है, वह पूछताछ के बाद सामने आएगा।
विज्ञापन


यह था मामला
सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे नवविवाहित बड़ाला निवासी तेजवीर सिंहमार व सुल्तानपुर निवासी मीना मलिक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। दोनों ने दो महीने पहले गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। मीना तेजवीर के मामा के साले की बेटी थी। रिश्तेदारी में की गई इस शादी से लड़की पक्ष नाराज था। पुलिस ने तेजवीर के पिता महताब की शिकायत पर लड़की के पिता, भाई, बुआ सहित 11 के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

चार पिस्तौल बरामद, दो का पहले भी किसी वारदात में हुआ उपयोग
पुलिस पूछताछ में पता लगा कि हत्या की पहले से ही साजिश रची गई थी। इसके लिए राहुल ने पिस्तौल मुहैया करवाए थे। पुलिस को दोनों से चार पिस्तौल बरामद हुए हैं। इनमें से दो पिस्तौल हत्या में उपयोग किए गए थे। दो पिस्तौल निसिंग में हुई हवाई फायरिंग की घटना में उपयोग होने का शक है।

12वीं पास हैं दोनों आरोपी
मीना का छोटा भाई 21 वर्षीय सचिन 12वीं पास है व उसने हारट्रोन सेंटर से पढ़ाई की हुई है। पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। वहीं राहुल पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, बीते दिनों निसिंग में हवाई फायर की घटना हुई थी, जिसमें राहुल वांछित था।

दो बार पंचायत हुई थी
तेजवीर व मीना के विवाह के बाद दोनों पक्षों की दो बार पंचायत भी हुई थी। पंचायत में परिजनों ने कहा था कि मीना को वापस घर पर भेज दें। वह दोनों का बाद में विवाह करवा देंगे, लेकिन इस पर सहमति नहीं बन पाई थी।

घर वालों की मर्जी के खिलाफ शादी करने पर दोनों की हत्या की गई। समाज की मर्जी के खिलाफ कोई शादी करे तो उसे मार देने से हल नहीं निकलता। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - मकसूद अहमद, पुलिस अधीक्षक, हांसी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें