फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: हांसी में सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, 67 वर्षीय मूलचंद की मौके पर मौत

Thu, 12 Oct 2023 12:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)

सार

बुधवार रात ड्यूटी खत्म करने के बाद मूलचंद घर के लिए निकला था। वह बस स्टैंड के समीप रोड पर पैदल जा रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। जिसके कारण उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हांसी के बस स्टैंड के समीप बुधवार रात 11 बजे के करीब सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में 67 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। बुर्जुग मूलचंद उर्फ मूला हांसी के बस स्टैंड पर पिछले लगभग 40 वर्षों से कृष्ण बस पर अड्डा फीस की टिकट काटता था।

विज्ञापन


बुधवार रात ड्यूटी खत्म करने के बाद मूलचंद घर के लिए निकला था। वह बस स्टैंड के समीप रोड पर पैदल जा रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। मृतक मूलचंद के दो बेटे हैं। सुरेंद्र व सोनू दोनों ई रिक्शा चलाते हैं। पुलिस ने मूलचंद के शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।

मृतक मूलचंद के बेटे सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि उनको घटना के दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि कार में पांच लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि जो गाड़ी चला रहा था उसको चालाक सीट से हटा कर दूसरे को बैठा दिया । पुलिस ने सुरेंद्र के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन कर दी है। मृतक मूलचंद के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें