फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का शव ट्रैक के किनारे रख

Fri, 29 Apr 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
विज्ञापन
अपराध - फोटो : Bureau
विज्ञापन
गांव आदमपुर में वीरवार को फाजिल्का-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर संगीत के अध्यापक ने जान दे दी। उसकी प्रेमिका बताई जा रही दूसरे स्कूल की 11वीं में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा का शव ट्रैक किनारे पड़ा मिला। पुलिस का अनुमान है कि युवती की मौत जहर या किसी अन्य कारण से कार में हुई। प्रेमी ने उसके शव को ट्रैक के पास रखा और खुद ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मौके पर मिले युवक के हाथों लिखे गए और दोनों के नाम लिखे सुसाइड नोट में लड़की के मौसेरे भाई को मौत के लिए जिम्मेदार बताया गया है।
विज्ञापन

ट्रेेन से कटे युवक की पहचान आदमपुर ऑटो मार्केट निवासी 23 वर्षीय जसविंद्र के रूप में हुई है। ट्रेन से कटकर युवक की गर्दन और दोनों हाथ धड़ से अलग होकर काफी दूर जा गिरे। जीआरपी को कार में युवक का मोबाइल, सुसाइड नोट, ग्रीटिंग कार्ड, बैग, जूते, शराब की बोतल और छात्रा का स्कूल बैग मिला है। घटना का पता लगते ही आदमपुर थानाध्यक्ष माया सिंह, राजबीर सिंह, जीआरपी चौकी इंचार्ज जगदीश चंद्र, सुल्तान सिंह और पुलिस के अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे। रेलवे पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए हिसार के सरकारी अस्पताल के डेड हाउस भिजवा दिया। शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद युवती के मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय जसविंद्र फतेहाबाद के गांव ढांड के राजकीय विद्यालय में कॉंट्रेक्ट पर संगीत का अध्यापक लगा हुआ था। वीरवार दोपहर को जसविंद्र गांव सदलपुर में शादी में जाने की बात कहकर घर से बड़े बेटे राकेश की कार ले गया था। वहीं आदमपुर की ही 17 वर्षीय छात्रा एक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। वह कोचिंग सेंटर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद उनकी मौत की ही खबर मिली।
विज्ञापन


चार पन्नों का सुसाइड नोट, छात्रा के मौसेरे भाई पर आरोप
पुलिस को घटनास्थल पर मिली रिट्ज कार में चार पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। इसमें जसविंद्र ने दोनों की मौत का जिम्मेदार छात्रा के मौसेरे भाई को ठहराया है। इसमें लिखा है कि उनकी जिंदगी में लड़की का मौसेरा भाई तोशाम निवासी युवक आ गया। उसको उन दोनों के बारे में पता लगा तो वह ब्लैकमेल ही नहीं करने लगा बल्कि लड़की से छेड़छाड़ भी करने लगा। दिवाली पर लड़की अपने परिवार के साथ जागरण में तोशाम गई तो मौसेरे भाई ने उसके साथ छेड़छाड़ की। 23 से 28 मार्च तक लड़की अपनी मौसी के घर गई थी। तब भी उसके साथ छेड़छाड़ की गई। इससे दोनों परेशान हो गए और जिंदगी समाप्त करनी पड़ गई।

छात्रा बालिग होते ही करते कोर्ट मैरिज
सुसाइड नोट में इस बात का जिक्र है कि दोनों ने मंदिर में शादी कर ली थी और 10 अक्टूबर 2017 को कोर्ट मैरिज करने वाले थे। उससे पहले सब कुछ खत्म हो गया। दूसरे पेज में जसविंद्र ने लिखा है कि दूसरी चाबी घरवालों से मंगवा लेना। उसने घरवालों से माफी मांगने की बात लिखी है।

छात्रा की मौत पर रहस्य
छात्रा का शव ट्रैक के बिल्कुल साथ पड़ा था। वह ट्रेन से नहीं कटी, हां कार की बाईं  सीट पर खून पड़ा था। खून के छींटें टीचर के ट्रेन से कटने से वहां तक गए थे या माजरा कुछ और है, यह अभी रहस्य है। माना जा रहा है कि पहले मौत लड़की की हुई। जहर के प्रभाव या किसी अन्य कारण से यह साफ नहीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा होगा।

पुलिस वालो, आरोपी को रुपये लेकर मत छोड़ना
सुसाइड नोट में पुलिस वालों से खुदकुशी के लिए विवश करने वाले युवक को रुपये देकर छोड़ न देने की बात लिखी गई है। अपने पिता और अंकल के नाम लिखे पत्र में कहा है कि आप हर संभव कोशिश करके उसे सजा जरूर दिलवाना, ताकि हमारी आत्मा को शांति मिले। हम दोनों एक साथ रहकर जिंदगी मेें कुछ करना चाहते थे, लेकिन समय को कुछ और ही मंजूर था। वे मरना नहीं चाहते थे, लेकिन मजबूरी में ये कदम उठा रहे हैं।

लड़की के परिजन नहीं आए हैं। दोनों के शव  सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। शुक्रवार सुबह इस मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी। -अमरनाथ, एसएचओ जीआरपी, हिसार
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें