फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कांग्रेस MLA कुलदीप बिश्नोई को जान से मारने की धमकी, कहा- सुधर जा वरना मुसेवाला जैसा हाल होगा

Tue, 07 Jun 2022 07:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

हरियाणा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
कुलदीप बिश्नोई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के आदमपुर से कांग्रेसी विधायक कुलदीप बिश्नोई को मंगलवार को 14 मिनट में व्हाट्सएप पर तीन संदेश भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई। मंगलवार दोपहरबाद करीब 3:10 बजे, 3:11 बजे और 3:24 बजे संदेश भेज गए। संदेश में लिखा कि कुलदीप बिश्नोई सुधर जाओ, समाज से माफी मांग लो, समाज को नोचना बंद करो।  जिस नंबर से धमकी भरे संदेश मिले, उस नंबर पर कॉल किया तो फोन उठाने वाले ने खुद का नाम कंवराराम कड़वा बताया। उसने कहा कि उसने कोई संदेश नहीं भेजे, न ही कोई धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


शिकायत के अनुसार 3 बजकर 10 मिनट पर भेजे गए संदेश में आरोपी ने लिखा कि अरे कुलदीप तेरी वजह से पूरे समाज बदनाम हो रही है। समय रहते सुधर जा वरना मूसेवाले के साथ हुआ वही तेरे साथ होगा। 3 बजकर 11 मिनट भेज गए संदेश में लिखा गया कि तो बिश्नोई समाज में जन्म लेकर इस तरह से इस पीरजादे गैंग का मुख्य सरगना बना हुआ है।

तुझे क्या लगता है। तू बस जाएगा, समाज के साथ अन्याय करके कुत्ते की मौत मारेंगे, ध्यान रखना। इसके बाद 3 बजकर 24 मिनट पर भेजे गए संदेश में लिखा गया कि अरे कुलदीप, कब तक समाज को नोचता रहेगा, समाज से माफी मांग और समाज को नोचना बंद कर। 
विज्ञापन


15 फरवरी को मांगी थी दो करोड़ रुपये की रंगदारी
 इससे पहले 15 फरवरी को भी आदमपुर विधायक कुलदीप बिश्नोई को व्हाट्सएप संदेश भेजकर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पैसे न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। उस दिन मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उनके व्हाटसएप नंबर पर एक विदेशी नंबर से संदेश भेजकर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले में आदमपुर पुलिस ने आरोपी राजस्थान निवासी अशोक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पुलिस ने विधायक कुलदीप बिश्नोई के निजी सचिव की शिकायत के आधार पर धारा 506 व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में टीमें गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी जल्दी ही पुलिस गिरफ्त में होगा। - जसवंत सिंह, थाना प्रभारी, आदमपुर

संदेश भेजने वाला नंबर बाड़मेर राजस्थान के पत्रकार का
जिस मोबाइल नंबर से कुलदीप बिश्नोई के पास संदेश आया जब उस पर संपर्क किया तो राजस्थानी बोली में एक युवक ने बात की। उसने अपनी पहचान राजस्थान के बाड़मेर निवासी कंवराराम कड़वा बताया और कहा कि वह सामाजिक पत्रकार है और जंभसेवक नाम से समाचार-पत्र चलाता है। कंवराराम ने बताया कि वह समाज के लोगों के साथ मिलकर कुलदीप बिश्नोई का विरोध जरूर करता है लेकिन उसके पास कुलदीप बिश्नोई का नंबर भी नहीं है और उसने आज किसी को कोई संदेश नहीं भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें