फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन को लेकर विजय नगर में युवक को मारी गोली, गंभीर

Mon, 11 Jul 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
गोली मारी - फोटो : bureau
विज्ञापन
विजय नगर में सोमवार दोपहर को 28 वर्षीय रवि बजाज को पीठ में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मामला लेन-देन का बताया गया है। पुलिस ने सुंदर नगर के मंदीप ढांडा समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या प्रयास का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रवि दोपहर को खाना खाकर बाइक पर घर से निकला था। वह गली के मोड़ के पास पहुंचा था कि अचानक पटाखा चलने जैसी आवाज आई। उसकी पत्नी मनीषा शोर सुनकर बाहर निकली तो रवि बाइक से गिरा हुआ था और सुंदर नगर का मंदीप ढांडा व दो अन्य युवक कुछ दूरी पर बाइक पर पीछे थे।

तीनों युवक बाइक पर फरार हो गए। पास जाकर देखा तो रवि को पीठ में गोली लगी थी और वह खून से लथपथ था। बाद में एक वाहन का बंदोबस्त कर घायल को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। चिकित्सकों ने जांच कर बताया कि गोली पीठ में लगकर अंदर जा घुसी है। घायल का ऑपरेशन रात तक जारी था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रवि और मंदीप पहले दोस्त थे और दोनों ने पार्टनरशिप में शहर में नशामुक्ति केंद्र खोला था। वह किसी कारणवश बंद करना पड़ा था। रवि मंदीप की तरफ अब पैसे मांगता था। शिकायत के अनुसार रवि मंदीप को कई बार घर बुलाकर समझा चुका था।

मगर वह हिसाब नहीं कर रहा था। रवि अब घर में ही आचार बनाकर सप्लाई करने का काम करता है। डोगरान मोहल्ला चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि इस बारे में सुंदर नगर के मंदीप ढांडा समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

गोलियों के तीन खोल मिले
गोली चलने पर विजय नगर में मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमलावर फरार हो चुके थे। किसी को माजरा समझ नहीं आ रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को मौके से गोलियों के तीन खोल मिले। पुलिस ने खोल कब्जे में ले लिए हैं।

चार दिन पहले सूर्यनगर में चली थी गोली
सूर्यनगर में भी चार दिन पहले फाइनेंसर धर्मेंद्र को बाजू में गोली मारकर घायल कर दिया गया था। बाइक सवार दो नकाबपोश वारदात कर फरार होने में सफल रहे थे। सिटी थाना पुलिस ने उस बारे में हत्या प्रयास का केस दर्ज किया था। मगर हमलावर गिरफ्तार नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें