फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरमैन से बनवाया बजट, एसएओ और एसओ ने की लापरवाही, सदन ने बैठक से किया इनकार

Wed, 22 Mar 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने हाउस की बैठक के बाद होने वाली बजट की विशेष बैठक करने से सदन ने इनकार कर दिया। सदन ने कहा कि जो बजट में आंकड़े पेश किए गए हैं वो गलत हैं। पहले बजट ठीक करो फिर ही बैठक की जाएगी। अमर उजाला ने बजट गलत किए जाने की पड़ताल की तो खुलासा हुआ कि फायरमैन ने बजट बनाया है। सीनियर एकाउंट ऑफिसर और एसओ (सेक्शन ऑफिसर) की इसमें लापरवाही साफ नजर आई है। बताया ये भी जा रहा है कि सीनियर एकाउंट ऑफिसर और सेक्शन ऑफिसर ने बजट बनाने का मामला फायर ऑफिसर पर डाल दिया था।
विज्ञापन


रात को घनघनाए फोन
अधिकारियों को जब बजट गलत बनाए जाने के बारे में सूचना मिली तो रात को ही फोन घनघनाने शुरू हो गए। अधिकारियों ने एक दूसरे पर आरोप लगने शुरू कर दिए। रात को अधिकारियों को आश्वासन दिया गया बजट ठीक है। मगर सुबह जब मीटिंग में पार्षदों ने मामला उजागर किया तो अधिकारियों की आंख खुली। हालांकि अधिकारियों ने खुद कमिश्नर ने बजट को ठीक करने की बात कही। मगर सदन ने विशेषकर भीम महाजन, सीनियर डिप्टी मेयर दयानंद सैनी, उदयवीर मिंटू, टीनू जैन व मेयर शकुंतला राजलीवाला ने साफ इनकार कर दिया कि वे पहले बजट ठीक से बनाएं फिर हाउस में रखा जाएगा।

ये था मामला
नगर निगम ने हाउस की मीटिंग के बाद साढ़े 4 बजे बजट को लेकर विशेष बैठक बुलाई थी। हाउस की बैठक के बाद ये मीटिंग होनी थी। हालांकि साधारण बैठक लंबी चलनी थी। अधिकारियों की तरफ से पहले बजट हाउस में रखवाने की बात कही। इस पर सदन ने इनकार कर दिया कहा पहले बजट ठीक बना लो फिर मीटिंग करेंगे। बजट को लेकर विशेष बैठक बुलाई गई थी। मंगलवार देर रात को एजेंडे पार्षदों व जनप्रतिनिधियों के घर पहुंचाए गए थे।
विज्ञापन


ये बनाया बजट
नगर निगम ने वर्ष 2017-18 का 52 करोड़ 68 लाख 66 हजार रुपये बजट बनाया है। जिसमें उन्होंने निगम खाते में करीब पौने चार करोड़ रुपये का ओपनिंग बैलेंस भी जोड़ा जाएगा। यह राशि जुड़ने के बाद निगम का बजट 56 करोड़ 44 लाख 49 हजार हो जाएगा। पिछले वित्त वर्ष में यानी 2016-17 में निगम ने 49 करोड़ 61 लाख 66 हजार रुपये का बजट रखा था। इस बार निगम ने करीब 3 करोड़ रुपये का बजट बढ़ाया है।
विज्ञापन


बजट में काफी गलतियां थीं। हाउस ने इसे ठीक करके दोबारा से रखे जाने की बात कही। इसलिए बजट में गलतियां थी इसलिए मीटिंग नहीं की गई।
- दयानंद सैनी, सीनियर डिप्टी मेयर।


बजट में आंकड़े गलत थे। गलत आंकड़ों पर मंथन कैसे हो। इसलिए मीटिंग को कैंसिल कर दिया गया। हमने कहा कि पहले बजट ठीक करो।
- भीम महाजन, डिप्टी मेयर।

बजट गलत था। अधिकारियों ने कहा कि रख लो ठीक हो जाएगा। हमने साफ कहा पहले बजट ठीक करो फिर होगी बैठक।
- शकुंतला राजलीवाला मेयर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें