फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी: यूनिवर्सिटी में चपरासी की नौकरी लगवाने के नाम पर महिला थाने की क्रेच वर्कर से ठगे 8.50 लाख रुपये

Sun, 30 Jan 2022 11:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

आरोपी हिसार में बस स्टैंड के पास प्लेसमेंट एजेंसी चलाता है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार में यूनिवर्सिटी में चपरासी लगवाने के नाम पर महिला थाने की क्रेच वर्कर से साढ़े आठ लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। आरोपी हिसार में बस स्टैंड के पास प्लेसमेंट एजेंसी चलाता है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित व बास खुर्द निवासी ओमपति ने बताया कि वह हांसी के महिला थाने में क्रेच वर्कर का काम करती थी।

विज्ञापन


वहां उसकी मुलाकात आजाद नगर निवासी पवन वर्मा के साथ हुई। पवन ने उससे कहा कि वह उसे हिसार यूनिवर्सिटी में चपरासी की नौकरी लगवा देगा। वहां उसे ज्यादा तनख्वाह मिलेगी। ओमपति के अनुसार पवन ने इसके लिए उससे 3 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद उसकी बेटी मोनिका को नौकरी लगवाने के नाम पर उसके जेवर पर 5 लाख रुपये का लोन निकलवा लिया।

पैसे व लोन लेने के बाद खर्चा ज्यादा बताकर पवन वर्मा ने डेढ़ लाख रुपये और उनसे नकद ले लिए। पैसे देने के बाद पवन ने उनके खाते में महीने के हिसाब से 13800 रुपये सैलरी के नाम से भेजने शुरू कर दिए जो सिर्फ छह महीने तक ही आए। ओमपति के अनुसार पवन व उसकी पत्नी ने उन्हें किसी तरह की कोई नौकरी नहीं दिलवाई और उनके साथ ठगी की है।
विज्ञापन


उन्होंने दोनों से अपने पैसे वापस मांगे तो पवन की पत्नी व उसकी बहनों ने उसे आजाद नगर में पीटा। पुलिस को शिकायत देने पर आरोपी ने एक महीने में उसके पैसे देने की बात कही थी। मगर अब तक एक भी पैसा उन्हें नहीं दिया गया है। बास पुलिस ने इस मामले में ओमपति की शिकायत पर धोखाधड़ी व धमकी देने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें