फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में नहर में मिला मैनेजर की पत्नी का शव, बेटे का सुराग नहीं

Tue, 12 Jul 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
बैंक मैनेजर की पत्नी का शव मिला - फोटो : bureau
विज्ञापन
सेक्टर-15 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से धार्मिक यात्रा पर हरिद्वार गई मीनू बाला वीरवार को 10 साल के बेटे यथार्थ समेत लापता हो गईं थी। महिला का शव रविवार को वहां गंगनहर मे उतराता मिल गया, मगर मासूम बेटे का पता नहीं चला। मीनू के पति राजेश ऐलावादी रेलवे रोड स्थित को-ऑपरेटिव बैंक की नंगथला शाखा में मैनेजर हैं। संभावना जताई जा रही है कि बेटे को बचाने के प्रयास में महिला पानी में डूब गई।
विज्ञापन


आदमपुर के आढ़ती जोगिंद्र ऐलावादी ने बताया कि उनका छोटा भाई राजेश ऐलावादी 15 साल से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के मकान नंबर 1122 में रह रहा है। भाई की 38 वर्षीय पत्नी मीनू बाला बीएससी बीएड थी और मार्च तक सदलपुर के सरकारी स्कूल में गेस्ट टीचर लगी थी।

सरकार ने गेस्ट टीचर हटा दिए और अब मीनू बाला घर रहती थी। उनके भाई के एक लड़की और दो लड़के हैं। मीनू बाला अपनी मां ईश्वर देवी और छोटे बेटे यथार्थ के साथ बुधवार रात हरिद्वार गई थी। वे वीरवार सुबह वहां पहुंचे और फिर यती आश्रम में कमरा बुक करा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वीरवार शाम ईश्वर देवी हरकी पैड़ी से कमरे पर लौट आई और मीनू बाला बेटे के साथ गंगा आरती देखने लगी। इसके बाद काफी देर तक वह न लौटी तो ईश्वर देवी ने मोबाइल पर बेटी से संपर्क किया। वह फोन उठाकर सिर्फ इतना चिल्लाती सुनाई दी कि ओए। फिर फोन कट गया। उसका बोल बता रहा था, वह घबराई हुई थी। बाद में मैनेजर राजेश को बताया गया। वह हरिद्वार गए और वहां पुलिस चौकी में शिकायत दी।

जोगिंद्र ने बताया कि रविवार को वहां कुछ दूरी पर गंगनहर में मीनू बाला का शव उतराता बरामद हुआ। मगर यथार्थ का अभी तक कोई पता न चला। पुलिस ने वहां शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर वहीं शव का संस्कार कर दिया। मैनेजर राजेश, दो बच्चे और कुछ रिश्तेदार हरिद्वार गए हुए हैं। यहां परिचित पता चलाने पर उनके घर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें