फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किडनैपिंग की कहानी बताने वाले युवक ने की नौवीं की छात्रा से छेड़छाड़

Mon, 11 Apr 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
किडनैपिंग की कहानी बताने वाले युवक ने की नौवीं की छात्रा से छेड़छाड़ - फोटो : bureau
विज्ञापन
आदमपुर क्षेत्र से चार दिन पहले एक कार में एक युवक के अपहरण के मामले में नया मोड़ आ गया है। अब क्षेत्र की नौवीं कक्षा की एक छात्रा ने महिला थाना में शिकायत देकर कहा है कि युवक के अपहरण की बात सरासर झूठी है। हकीकत तो यह है कि उस दिन अपहरण का आरोप लगाने वाले युवक ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की थी। धमकी के मारे वह चुप रही।
विज्ञापन


नौवीं कक्षा की एक छात्रा रविवार सुबह नई पुलिस लाइन स्थित महिला थाना में पहुंची। उसने बताया कि आदमपुर पुलिस ने चार दिन पहले तीन लोगों पर कार में एक युवक के अपहरण का केस दर्ज किया था। वह केस झूठा है। हकीकत यह है कि जिस युवक ने अपहरण का केस दर्ज कराया है।

वह उस दिन मौका पाकर उसके घर में घुस गया था। परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। यही नहीं उसने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मुंह बंद रखने के लिए कहा था। वह डर के मारे चुप रही। पुलिस युवक द्वारा नामजद कराए गए युवकों के परिजनों को नाजायज तंग कर रही है। एएसआई मेवारानी की टीम ने छात्रा के बयान दर्ज किये। महिला थाना प्रभारी सरोज बाला ने बताया कि नामजद युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


आदमपुर पुलिस से नहीं कराएंगे कार्रवाई : परिजन
लड़की की बात सुनने के बाद महिला थाना प्रभारी सरोज ने परिजनों से कहा कि वे आदमपुर थाना चले जाएं। वहां कार्रवाई होगी। इस पर परिजनों ने वहां जाने से साफ इनकार करते हुए कहा कि नामजद का भाई काफी अरसे सरपंच रह चुका है और उसका थाने में काफी प्रभाव है। इसलिए हमें वहां न्याय नहीं मिल सकता। बाद में महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें