फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी कर ले जा रहे गाय-बछड़ों को रास्ते में छोड़ा, छह की मौत

Fri, 18 Dec 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी गांव के पास कोई अनजान वाहन चालक 18 पशुओं को छोड़कर चला गया, जिसमें से छह मृत हालत मिले। 12 पशुओं को चोटें आई हुई थीं। पता चलने पर गौ सेवक रामप्रताप ने सदर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर केस दर्ज करते हुए जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस  को दी गई शिकायत में डोभी निवासी गौ सेवक रामप्रताप ने बताया कि रात के समय कोई अनजान व्यक्ति गांव के पास 18 पशुओं को खेतों में छोड़कर चला गया। पता चलने पर मौके पर पहुंचे तो देखा 18 पशुओं में से छह बछड़ों की मौत हो चुकी थी, बाकी के पशुओं को चोटें आई हुई थीं।

गौ सेवक का कहना है कि अनजान वाहन चालक पशुओं की तस्करी के लिए ले जा रहा था। पकड़े जाने के डर से वह पशुओं को यहां पर छोड़कर चला गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई महेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


रामप्रताप की शिकायत पर अनजान के खिलाफ पशु क्रूरता का केस दर्ज किया है। घायल पशुओं को उपचार के लिए गौशाला भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि हिसार से राजस्थान की ओर पशुओं की तस्करी के लिए ले जाया जा रहा होगा। इस बीच बालसमंद नाके पर पुलिस जांच से घबराकर तस्करों ने पशुओं को यहां छोड़ दिया। गौ तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें