फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल करती पकड़ी गई छात्रा, पर्ची, आंसर शीट, यूएमसी प्रोफार्मा ले भागी

Wed, 21 Dec 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
exam shimla
विज्ञापन
डीएन कॉलेज में एमकॉम की परीक्षा देने आई एक लड़की यूमएसी बनने के बाद अपनी आंसर सीट लेकर फरार हो गई। छात्रा यूएमसी प्रोफार्मा, नकल की पर्ची को भी साथ ले गई। कॉलेज प्रशासन ने छात्रा पर एफआईआर दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन


डीएन कॉलेज में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की सेमेस्टर की परीक्षा चल रही हैं। सोमवार को एमकॉम फर्स्ट सेमेस्टर की मार्केटिंग मैनेजमेंट की परीक्षा थी। परीक्षा के दौरान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के उड़नदस्ते छापा मारा तो एक लड़की के पास नकल मिली।

उड़नदस्ते ने छात्रा का यूएमसी बना दिया। छात्रा ने यूएमसी प्रोफार्मा पर साइन करने से इंकार कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान लड़की ने छीना झपटी भी की। उड़नदस्ता यूएमसी बनाकर चला गया। सुपरिंटेंडेंट सेंटर में राउंड पर निकल गए। इस बीच लड़की सुुपरिंटेंडेंट के कमरे से आंसर सीट, उसके साथ जोड़ी गई नकल, यूएमसी प्रोफार्मा लेकर फरार हो गई।
विज्ञापन


दोबारा फिर आई कमरे में
आंसर सीट गायब होने पर परीक्षा केंद्र संचालकों ने चपरासी से पूछताछ की। चपरासी ने बताया कि कमरे में उक्त लड़की के अलावा और कोई नहीं गया। कुछ देर बाद आंसर सीट गायब करने की आरोपी लड़की दोबारा से कॉलेज में पहुंच गई।

अधिकारियों ने आंसर सीट के बारे में पूछा तो लड़की ने कहा कि उसे इस बारे में कुछ पता नहीं। परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी दे रहे अधिकारियों ने उससे नाम, पता, मोबाइल नंबर पूछा। लड़की यह भी गलत लिखा गई।

जांच में पता लगा अनाज मंडी की रहने वाली थी छात्रा
अधिकारियों ने कॉलेज का रिकॉर्ड खंगाला, जिसमें पता लगा कि उक्त लड़की ने सभी चीजें गलत बताईं थीं। जांच में पता लगा कि एमकॉम का पेपर देने आई लड़की अनाज मंडी की रहने वाली है। लड़की का नाम पता जानने के बाद कॉलेज प्रशासन ने छात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। मंगलवार को पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली।

दो लड़की दूसरे की जगह पर दे रहीं थीं पेपर
इसी कॉलेज में दो लड़कियां अन्य लड़कियों की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ी गई थी, जिन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया था। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई भी की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें