फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, पांच के खिलाफ केस, सरपंच पर भी आरोप 

Sat, 17 Jul 2021 12:41 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)

सार

आरोपी के चाचा ने महिला को आरोपी के साथ लिव इन रिलेशन में रहने के लिए मजबूर किया। इसका उसने विरोध किया तो कई दिनों तक उसे बंधक बनाए रखा। इसके बाद उसे ढूंढते हुए पुलिस उस गांव में पहुंच गई, लेकिन पवन व उसके चाचा के परिवार ने पुलिस का विरोध किया और पुलिस वापस आ गई। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरी लगवाने के नाम पर महेंद्रगढ़ निवासी एक युवक सहित अन्य ने हांसी की महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि एक साल पूर्व सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती महेंद्रगढ़ निवासी पवन से हुई थी। पवन ने कहा कि वह उसे नौकरी लगवा देगा। एक महीने पूर्व पवन के कहने पर वह अपने घर से आभूषण व 30 हजार रुपये की नकदी लेकर नारनौल चली गई। यहां से पवन उसे बाइक पर बैठाकर अपने चाचा के गांव में ले गया। आरोप है कि पवन ने उसके चाचा के घर में एक कमरे में उसे बंद कर दिया। पवन के चाचा ने उसे पवन के साथ लिव इन रिलेशन में रहने के लिए मजबूर किया। इसका उसने विरोध किया तो कई दिनों तक उसे बंधक बनाए रखा। इसके बाद उसे ढूंढते हुए पुलिस उस गांव में पहुंच गई, लेकिन पवन व उसके चाचा के परिवार ने पुलिस का विरोध किया और पुलिस वापस आ गई। 


महिला ने आरोप लगाया है कि उसे गांव के ही सरपंच के घर ले जाया गया जहां सरपंच व उसके परिवार वालों ने भी उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद पुलिस फिर से मौके पर पहुंची और उसे आरोपियों के चंगुल से मुक्त करवाया। महिला ने आरोप लगाया है कि पवन के परिवार के सदस्यों व उसके चाचा और गांव के सरपंच ने उसके साथ गलत काम किया है। पुलिस ने पवन उसके चाचा राजेंद्र, पवन की चाची, राजिंद्र का साला व मनोज के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें