फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: अग्रोहा मेडिकल काॅलेज परिसर के अंदर बाइक बूथ से टकराई, युवक की इलाज के दौरान मौत

Mon, 14 Aug 2023 02:07 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अग्रोहा (हरियाणा)

सार

जानकारी के अनुसार नरेश मेडिकल कॉलेज अग्रोह में चतुर्थ कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। देर रात को उसका बेटा सौरभ बाइक पर सवार होकर बाहर से मेडिकल कॉलेज परिसर में आया था। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक परिसर के अंदर बने बूथ से जा टकराई।
विज्ञापन
घटना के बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज परिसर में रविवार देर रात असंतुलित बाइक बूथ से जा टकराई। जिस कारण बाइक पर सवार युवक सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मी हालत में उसे मेडिकल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अग्रोहा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार नरेश मेडिकल कॉलेज अग्रोह में चतुर्थ कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। देर रात को उसका बेटा सौरभ बाइक पर सवार होकर बाहर से मेडिकल कॉलेज परिसर में आया था। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक परिसर के अंदर बने बूथ से जा टकराई। जिस कारण सौरभ के सिर में गहरी चोट लगी। उसे उपचार के लिए आपातकाली कक्ष ले जाया गया। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अग्रोहा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें