फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल जीआरपी की हांसी के ज्वैलर्स पर दबिश

Fri, 18 Dec 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के भोपाल की जीआरपी ने शुक्रवार को यहां दड़ा बाजार स्थित एक ज्वैलर्स पर छापेमारी की। छापेमारी से पहले ही स्वर्णकार मौके से भूमिगत हो गया।
विज्ञापन


पुलिस चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर उसे भी अपने साथ लाई थी। यही आरोपी पुलिस टीम को ज्वैलर्स के पास लेकर आया था और उसने बताया कि उसने चोरी किया गया सोना इसी दुकानदार को बेचा था। देर शाम को स्वर्णकारों और पुलिस के बीच सोना बरामदगी को लेकर बैठकों का दौर चल रहा था।

जानकारी के मुताबिक रेलगाड़ियों में यात्रियों के बैग से सोने के जेवरात चुराने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए भोपाल जीआरपी ने कुंगड़ निवासी सत्यवान को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


सत्यवान ने पुलिस रिमांड के दौरान खुलासा किया किया कि उसने चोरी किए गए सोने के आभूषण हांसी में दड़ा बाजार स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान पर बेचे हैं। पुलिस पूछताछ के बाद भोपाल जीआरपी की टीम इंस्पेक्टर कुलदीप और अन्य के साथ आरोपी सत्यवान को अपने साथ यहां पहुंची थी। चोर पुलिस को सीधा दड़ा बाजार स्थित एक दुकान पर लेकर आया।

दो दिन से जाट धर्मशाला में ठहरी थी जीआरपी
यहां दुकानदार को पुलिस के आने की पहले से ही भनक लग चुकी थी, लिहाजा किसी को दुकान पर बैठाकर दुकानदार भूमिगत हो गए।

काफी देर तक इंतजार करने के बाद पुलिस के पास कुछ बिचौलिए पहुंचे और उन्होंने सोना बरामद करवाने की पेशकश की। इसके बाद भोपाल पुलिस किला बाजार चौकी पहुंची और वहां सोना बरामदगी को लेकर बातचीत का दौरा चलता रहा। बिचौलियों का कहना था कि दुकानदार पर कोई कार्रवाई नहीं की जाए तो वे सोना बरामद करवा देंगे।

देर शाम तक समझौते की कवायद सिरे नहीं चढ़ सकी थी। बता दें कि भोपाल पुलिस पिछले दो दिनों से यहां जाट धर्मशाला में ठहरी हुई थी।

ऐसे करते थे चोरी
पुलिस के मुताबिक चोर गिरोह के सदस्य रेलगाड़ी में महंगे कोटे की सीट बुक करवाकर उसमें सवार होते थे और रात को यात्रियों के बैग से सोने के जेवरात, नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर रास्ते में ही उतर जाते थे।
विज्ञापन


इसी गिरोह का एक युवक सत्यवान पुलिस के हत्थे चढ़ गया था, जिसके बाद उसने सारे राज उगल दिए थे।

400 ग्राम सोना बेचा था
पुलिस के मुताबिक चोरों ने यहां दड़ा बाजार के स्वर्णकार को करीब 400 ग्राम सोना बेचा था। इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बनती है। पुलिस यह सोना बरामद करने के लिए ही यहां डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें