फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरवाला में कबाड़ की दुकान पर जिंदा ग्रेनेड मिला

Sun, 26 Feb 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
Bom - फोटो : Bureau
विज्ञापन
जींद मार्ग पर नहर विश्राम गृह के नजदीक कबाड़ की एक दुकान पर जिंदा ग्रेनेड मिला है। ग्रेनेड मिलने की सूचना से क्षेत्र में दहशत का माहौल फैल गया। पुलिस ने ग्रेनेड को कब्जे में लेकर कबाड़ी और एक अन्य को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कबाड़ की दुकान के संचालक अजय ने रविवार को गांव ढाड के एक व्यक्ति से कबाड़ का लोहा खरीदा था। इस दौरान ग्रेनेड भी कबाड़ में आ गया। दोपहर को दुकान के नजदीक रहने वाले राम मेहर और कृष्ण ने दुकान पर पड़े ग्रेनेड को देख लिया और इसकी सूचना मीडिया को दे दी। बाद में सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने कबाड़ी अजय से ग्रेनेड के बारे में पूछताछ की लेकिन अजय ने बोल दिया कि उसे इस संबंध में कुछ भी मालूम नहीं है। उसने ऐसी कोई वस्तु नहीं देखी। बाद में पुलिस ने सख्ती बरती तो कबाड़ी अजय कुछ समय बाद ग्रेनेड को निकाल लाया। पुलिस ने जांच की तो ग्रेनेड चालू हालत में था उस पर पिन वगैरह भी लगी हुई थी। वजन करने पर मालूम हुआ कि ग्रेनेड का वजन 680 ग्राम है। फिलहाल पुलिस ने ग्रेनेड को कब्जे में ले लिया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि लैब में इसकी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें