फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्र गुर्जर का मर्डर करने आया बदमाश हन्नी गिरफ्तार

Sun, 07 Aug 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीआईए ने इंद्र गुर्जर का मर्डर करने आए बदमाश हन्नी उर्फ अनुज को गिरफ्तार किया है। बदमाश हन्नी गांधी नगर दिल्ली में रहता है। वह मूल रूप से हिसार के ऋषि नगर का निवासी है। अभियुक्त पर हिसार सिविल लाइन थाना में रेहड़ी वालों से फिरौती लेने का भी केस दर्ज है।
विज्ञापन


सीआईए टीम के हेड कांस्टेबल रोहताश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर 16-17 के पास छापेमारी की गई है। उनकी टीम में हवलदार विजेंद्र, विजय सूरजभान व सिपाही संदीप कुमार शामिल थे। हन्नी सेक्टर के पास पैदल जा रहा था। वह पुलिस को देखकर झाड़ियों में नीचे बैठ गया पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी जब पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर की पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

इंद्र गुर्जर व उसके साथियों ने हन्नी को गोलीमार किया था घायल
पुलिस ने बताया है कि पूछताछ में हन्नी उर्फ अनुज से कहा कि उसका वर्ष 2015 में आजाद नगर एरिया में इंद्र गुर्जर व उसके साथियों के साथ झगड़ा हुआ था। इसमें इंद्र गुर्जर व उसके साथियों ने उसे गोली मार दी थीं, जिसमें वह घायल हो गया था।
विज्ञापन


इस मामले में उसने 19 जून 2015 को सदर थाना में केस भी दर्ज करवाया था। तभी से वह इंद्र गुर्जर से रंजिश रखता है और उसका मर्डर करना चाहता है। उसने बताया कि इस मामले में क्रॉस केस दर्ज हुआ था, जिसमें वह गिरफ्तार नहीं हुआ था। इसके अलावा हन्नी पर 15 मार्च 2015 को सिविल लाइन थाना में रेहड़ी वालों से फिरौती मांगने का केस दर्ज है। पुलिस ने बताया कि हन्नी को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें