फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर-कार भिड़ीं, आबकारी इंस्पेक्टर की पत्नी सहित मौत

Sun, 05 Jun 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
कैंटर-कार भिड़ीं, आबकारी इंस्पेक्टर की पत्नी सहित मौत - फोटो : bureau
विज्ञापन
सिरसा रोड स्थित नेशनल हाइवे नंबर 10 पर चौथा मील के पास शनिवार सुबह कैंटर और कार की आमने सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि कार में सवार खासा महाजन निवासी एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट में तैनात इंस्पेक्टर जयबीर और उनकी पत्नी कलावंती की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद काफी देर तक हाइवे पर जाम की स्थिति भी बनी रही। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। मृतक दंपति के शवों का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

जाखल में भी नियुक्ति
खासा महाजन निवासी जयबीर एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। उनकी जाखल में नियुक्ति थी। जनवरी माह में ही वे अपनी पत्नी कलावती के साथ गांव में रहने के लिए आए थे। इससे पहले वे जाखल में ही रहते थे।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि जयबीर के कोई औलाद नहीं थी। कई दिनों से जयबीर को बुखार आ रहा था। जिसके चलते वे शनिवार सुबह पत्नी के साथ कार में सवार होकर शहर दवा लेने के लिए आ रहे थे। जैसे ही वे सिरसा फाजिल्का हाइवे पर चौथा मील के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही कैंटर ने कार में सीधी टक्कर मार दी। जिस कारण कार में सवार दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। यहां पर चिकित्सकों ने दंपति को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें