फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में चल रही गर्भपात हट का भंडाफोड़

Sat, 17 Oct 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार/हांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को एक स्टिंग ऑपरेशन के जरिए घर में चल रही एक गर्भपात हट का भंडाफोड़ किया है। विभाग ने एक नकली मरीज तैयार कर एक नर्स का स्टिंग ऑपरेशन करते हुए नर्स को उसके घर से ही गर्भपात में इस्तेमाल होने वाले सामान तथा दवाओं के साथ काबू कर लिया।
विज्ञापन


ये नर्स लाल सड़क के नजदीक रहती है तथा रिटायरमेंट के बाद से अपने घर पर ही अवैध गर्भपात हट चला रही थी। नर्स के बयान पर टीम ने लाल सड़क स्थित एक केमिस्ट शॉप पर भी गर्भपात के काम में आने वाली दवाओं के लिए छापेमारी की लेकिन वहां से ऐसी कोई दवा बरामद नहीं हो सकी। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जया गोयल ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है।


जानकारी के मुताबिक डिप्टी सिविल डॉ. सर्जन जया गोयल व ड्रग कंट्रोल ऑफिसर रमन श्योराण अपनी टीम के साथ यहां पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक टीम ने एक महिला को मरीज के तौर पर नर्स के घर भेजा। मरीज बन कर गई महिला ने नर्स को कहा कि वह गर्भवती है तथा गर्भपात करवाना चाहती है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नर्स ने महिला को कहा कि वह उसे दवा दे दगी। इसके बाद दवा से गर्भपात नहीं हुआ तो उसे दोबारा उसके पास आना होगा। कुछ देर बाद नर्स दवा की एक किट लेकर आई। इसी दौरान इशारा मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्स के घर पर दबिश दे उसे मौके पर गर्भपात में काम आने वाले औजार, इंजेक्शन व अन्य दवाओं के साथ धर दबोचा।

टीम को लीड कर रही डिप्टी सर्जन डॉ. जया गोयल ने जब नर्स से पूछा कि वे ये दवा कहां से लेकर आई है तो उसने पड़ोस में स्थित एक मेडिकल स्टोर का नाम ले दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ड्रग कंट्रोल ऑफिसर रमन श्योराण के साथ इस दुकान पर दबिश दी लेकिन काफी तलाशी के बावजूद उसे एमटीपी किट नहीं मिली। अलबत्ता टीम ने कुछ अन्य दवाओं के सैंपल जरूर लिए हैं।

नर्स को आया चक्कर
कार्रवाई के दौरान खुद को घिरता देख आरोपी नर्स को चक्कर आ गया तथा वह नीचे गिर गई। उसे आनन फानन में एंबुलेंस बुला कर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर डॉ. जया गोयल ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है।

एएनएम की जेठानी को बनाया मरीज
सूत्रों के मुताबिक इस ऑपरेशन में उमरा गांव की एक एएनएम की जेठानी को नकली मरीज बनाया गया था। उसे पूरी तरह समझा बुझा कर ही नर्स के घर भेजा गया। बता दें कि इस स्टिंग ऑपरेशन की अगुवाई कर रही डॉ. जया गोयल पहले सिसाय में एसएमओ थी तथा उमरा गांव भी उनके अधीन था। लिहाजा उनके पास पुख्ता जानकारी थी कि यहां गर्भपात करवाया जा रहा है। आरोपी नर्स की उम्र अब करीब 80 साल है तथा उन्हें रिटायर हुए भी काफी वक्त हो चुका है, बावजूद इसके वे इस गोरखधंधे में संलिप्त थी।
विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक करेंगे कार्रवाई : एसएचओ
सिटी थाना प्रभारी कृष्ण लाल का कहना है कि पुलिस स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर रही है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें