फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल की विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी, फौजी पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। नेपाल की एक विवाहिता ने हिसार की एक कॉलोनी में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक विवाहिता 24 वर्षीय खेमकली के ससुराल वाले नेपाल के रहने वाले हैं और पिछले कई साल से हिसार में रह रहे हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में मृतका के पिता नेपाल के कपिलवस्तु जिले के गांव गजेड़ा वासी श्याम बहादुर की शिकायत पर खेमकली के पति सुनील, ससुर खड़क सिंह, सास कमला व ननद सुमन के खिलाफ आईपीसी की धारा 498ए, 304बी, 34ए के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
खेमकली के ससुराल वालेे नेपाल के रुपंदेही जिले के बुद्धनगर के रहने वाले हैं और पिछले कई साल से हिसार के सेक्टर 15 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रह रहे थे। मृतका का पति सुनील फौजी है और खड़क सिंह रेलवे रोड स्थित को-ऑपरेटिव बैंक में चपरासी है। अपनी शिकायत में श्याम बहादुर ने बताया कि उन्होंने अपनी छोटी बेटी खेमकली की शादी तीन साल पहले सुनील के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे कम दहेज लाने के लिए बात बोलकर तंग कर रहे थे। खेमकली के ससुराल वाले अकसर उससे दहेज के लिए मारपीट करते थे और तंग रखते थे। उसके ससुराल वाले उससे मोटरसाइकिल व जेवरात लाने की मांग करते थे। इस बारे में कई बार उनकी पंचायत भी हो चुकी थी, लेकिन वह मान ही नहीं रहे थे। गरीब होने के कारण वह खेमकली के ससुराल वालों की मांग पूरी नहीं कर सका। इसी परेशानी के चलते खेमकली ने 28 नवंबर को फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन से शव डेड हाउस में था
पुलिस ने खेमकली का शव पिछले तीन दिनों से डेड हाउस में रखवाया हुआ था। पुलिस उसके परिजनों के आने का इंतजार कर रही थी। शनिवार को उसके परिजनों के हिसार पहुंचने पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव उनको सौंप दिया। परिजनों ने शनिवार को खेमकली के शव का अंतिम संस्कार ऋषि नगर स्थित श्मशान घाट में किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें