फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरे हुए आदमी को जिंदा दिखाकर हड़प ली 66 कनाल जमीन, डीजीपी को दी शिकायत, तब हुआ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। मृत आदमी की जगह दूसरे आदमी को जमीन का मालिक बताकर जमीन बेचने के मामले में 18 लोगों के खिलाफ फर्जीवाड़े का केस दर्ज हुआ है। इस केस में तहसीलदार ओपी बिश्नोई, पटवारी व दो अधिवक्ता कमल सिंह, आनंद स्वामी सहित 18 अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस बारे में बरवाला में महाराजा सूरजमल गृह निर्माण सोसायटी के सचिव की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई है। मामले की डीजीपी को शिकायत करने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

करीब 150 कनाल थी जमीन
शिकायत के अनुसार उत्तराखंड के चंपावत जिले के निवासी चंद कुमार व उनके भाई आनंद कुमार की हिसार के गांव मंगाली सुरतिया में करीब 150 कनाल जमीन थी। दोनों भाइयों ने इस जमीन की खरीद-फरोख्त के लिए गांव सिंघरान निवासी होशियार सिंह को मुखत्यारे आम बनाया हुआ था। इसी अधिकार का प्रयोग करते हुए होशियार सिंह ने इस जमीन का सौदा एक करोड़ में 20 अप्रैल 2000 को सोसायटी के नाम करवाया था। सोसायटी की तरफ से जमीन का इंतकाल के लिए मौका तहसीलदार को रजिस्ट्री भेज दी थी। उसके बाद भी इस जमीन का इंतकाल सोसायटी के नाम पर नहीं किया गया। इसी बीच जमीन के मालिक चंद कुमार का 21 दिसंबर 2004 को मौत हो गई। सभी आरोपियों को इस बारे में पता था कि जमीन के मालिक का देहांत हो चुका है। इसलिए उन्होंने जमीन हड़पने के लिए 21 अक्तूबर 2008 को किसी अन्य आदमी को चंद कुमार बनाकर तहसीलदार के सामने पेश किया। आरोपियों ने फर्जी गवाह व पहचानकर्ता बनकर 44 कनाल जमीन का सौदा तेरह लोगों के नाम पर करवा दिया। इस बारे में सोसायटी को पता चला तो उन्होंने 2013 में पुलिस को शिकायत दी। जब पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की तो उन्होंने इस बारे में डीजीपी को शिकायत भेज दी। अब शिकायत के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने तहसीलदार ओपी बिश्नोई, मौका पटवारी, चरखी दादरी निवासी ओमपति, हरमिंद्र, अग्रवाल कॉलोनी हिसार निवासी अनिल कुमार, पेहवा निवासी कश्मीर कौर, गुंगथला निवासी भारती शर्मा, गुरनाम सिंह, बीड़ निवासी कुलदीप व देवेंद्र कौर, कमल सिंह एडवोकेट, आनंद स्वामी एडवोकेट, तेजा मार्केट निवासी हिमानी, हरबाई, अंकित, दर्पण व एक अन्य आरोपी के खिलाफ फर्जीवाड़े का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें