फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-14 में भागवत कथा सुनने जा रही महिला की चेन छीन ले गए बाइकर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सेक्टर-14 निवासी सुशीला देवी शुक्रवार शाम घर से भागवत कथा सुनने के लिए चली थी। घर से कुछ दूरी पर पीछे से बाइक पर आए दो युवक झपट्टा मारकर उनकी सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। सिटी थाना पुलिस ने अनजान के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सेक्टर-14 निवासी 50 वर्षीय सुशीला देवी गोयल शुक्रवार शाम साढे़ चार बजे घर से निकली थी। सेक्टर-14 में वह भागवत कथा सुनने के लिए निकली थी। वह कुछ दूरी पर आयकर विभाग के ऑफिस के पास पहुंची तो पीछे से दो युवक बाइक पर आए। उनमें से एक युवक ने झपट्टा मारकर उसकी चेन तोड़ ली और फिर वे बाइक मोड़कर उसी रास्ते फरार हो गए। अचानक हुई वारदात के कारण महिला सहम गई और वह झपटमारी का विरोध नहीं कर सकी। महिला ने बाद में शोर मचाया, मगर तब तक देर हो चुकी थी। झपटमार काफी दूर जा चुके थे। कोई झपटमारों को पकड़ नहीं सका। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। अनाज मंडी चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह टीम समेत मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। सिटी थाना पुलिस ने दो अनजान पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली
पुलिस ने वारदातस्थल के आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली है। पुलिस ने वहां से कुछ फुटेज कब्जे में ली है। फुटेज में दो युवक दिख रहे हैं। इस फुटेज की एक्सपर्ट शनिवार को जांच करेंगे। फुटेज साफ हुई तो झपटमारों की पहचान हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें