फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, भागकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
बिजली चोरी के केस पकड़ रही दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की टीम पर टेकड़ा मोहल्ले में कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। निगम के एक कर्मचारी को छत से धक्का दे दिया। इसके बाद ईंट, पत्थर, डंडे से भी हमला करने की कोशिश की। इसके बाद टीम ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
बिजली निगम सिटी सब डिविजन की टीम में जूनियर इंजीनियर अनिल, जेई अमरजीत, लाइनमैन सुभाष लांबा, परमजीत, अनूप, एएलएम अमित ने सुबह पांच बजे से ही बिजली चोरी के खिलाफ जांच शुरू की थी। निगम की टीम ने सैनियान मोहल्ले में बिजली चोरी के दो केस पकड़े। इसके बाद बिजली निगम की टीम टेकड़ा मोहल्ला पहुंची। यहां टीम ने बिजली चोरी के पांच केस बना लिए। चोरी के केस मिलने के बाद दो कर्मचारी बिजली तार को समेट रहे थे। दो कर्मचारी कागजों में केस दर्ज कर रहे थे। सुभाष लाइन एएलम जांच कर रहे थे। एएलएम अनिल कुमार मकान मालिक को साथ लेकर घर की छत पर जाकर चोरी का विडियो बना रहे थे। इस बीच दो तीन लोगों ने छत से धक्का दे दिया। कुछ लोगों ने ईंट, पत्थर, डंडे से हमला करने का प्रयास किया। बिजली कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। बिजलीकर्मियों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घटना में एएलएम अमित को हल्की चोटें आई हैं। अन्य कर्मचारियों को मामूली चोट आई। घायल कर्मचारियों को नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बिजली निगम की टीम ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। मुलतानी चौकी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों के मकानों की पहचान की। बिजली निगम ने आरोपी बिजली चोरों के खिलाफ शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली निगम की ओर से मिली शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की धमकी, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का केस दर्ज कर लिया है, जिसमें 10-12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
- राजेश कुमार, इंचार्ज, मुलतानी चौकी, हिसार

- एएलएम को छत से धक्का दिया
- ईंट, पत्थर, डंडे लेकर पीछे दौड़े हमलावर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें