फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के चोरों ने चोरी की कार बेची

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
गंगवा रोड की मॉडर्न साकेत कॉलोनी के शेरसिंह पूनिया और उसके बेटे अजय व अरुण पर चोरीशुदा तीन लग्जरी गाड़ियां मुख्य डाकघर के सामने कार बाजार में बेचकर 22.90 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। आरोप है कि दिल्ली के चोरों ने चेचिस नंबर बदलकर यह गाड़ियां हिसार में बेची।
आजाद नगर के शिवनगर के जयसिंह, फ्रेंड्स कॉलोनी के संजीव शर्मा और विनोद नगर के धर्मचंद ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि वे मुख्य डाकघर के सामने अग्रसेन मार्केट में कार बाजार लगाते हैं। कुछ अरसे पहले मॉडर्न साकेत कॉलोनी के शेर सिंह पूनिया और उसके बेटे अजय व अरुण अलग-अलग डस्टर व दो इनोवा गाड़ियों में उनके पास आए थे। तीनों ने बताया था कि ये गाड़ियां उनके रिश्तेदारों की हैं और बेचनी हैं। कागजात देखने पर सही लगे। वे स्थायी व प्रतिष्ठित होने के कारण हमें कोई संदेह नहीं हुआ। तीनों गाड़ियां 22.90 लाख रुपये में गवाहों की मौजूदगी में खरीद ली थी। दिल्ली की चाणक्यपुरी पुलिस की क्राइम ब्रांच साढे़ तीन महीने पहले तीन कार चोरों के साथ अजय सहित उनके पास आई थी। अजय ने उनको बताया था कि ये तीनों कारें चोरी की हैं, उनको वापस दे दो। वह उनकी पूंजी वापस कर देगा। उन्होंने उसे तीनों गाड़ी सौंप दी थी। शिकायतकर्ता ने कहा कि हम घर रुपये मांगने जाते हैं तो वे कहते हैं कि जो करना है, कर लेना। वे रुपये वापस नहीं देंगे। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर शेरसिंह और उसके बेटे अजय व अरुण के खिलाफ चोरी का माल रखने, धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेचिस नंबर बदलकर बेची गाड़ियां
दिल्ली के चोरों ने चेचिस नंबर बदलकर कार हिसार में बेची थी। इन चोरों पर आरोप है कि वाहनों के चेचिस नंबर के अलावा कुछ अन्य जगह भी कागजों में हेरफेर किया गया।
------------------
वर्जन....
शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। गाड़ियों को दिल्ली पुलिस ले गई है। आरोपियों से पूछताछ कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
-रामनिवास, जांच अधिकारी, हिसार सिटी पुलिस।

चेचिस नंबर बदलकर बाजार में बेच दी चोरीशुदा तीन लग्जरी गाड़ी
- 22.90 लाख में बेची थी गाड़ी, खुलासा होने पर पुलिस ले गई थी कारें, अब भटक रहे कार बाजार के खरीदार
- पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें