फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर नियम तोड़ने वाले 383 वाहनों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
यातायात पुलिस ने हाईवे पर नियमों का उल्लंघन करने वाले 383 वाहनों के चालान किए। इनमें सबसे ज्यादा चालान बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों के काटे गए। साथ ही प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के भी चालान किए गए।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के इंचार्ज प्रह्लाद सिंह ने बताया कि हाईवे सहित अन्य मार्गों पर वाहनों की जांच की गई। साथ ही लोगों को धुंध के वक्त हादसों से बचने बारे जागरूक किया गया। वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई। यातायात इंचार्ज ने बताया कि शनिवार को 383 वाहनों के चालान किए गए। इनमें बिना हेल्मेट के दुपहिया वाहन चलाने वाले 91 लोगों के चालान किए गए। ट्रिपल राइडिंग के 29 चालान, बिना सीट बेल्ट के 104 चालान, चौराहों पर बत्ती नियम तोड़ने पर 22 चालान, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 30 चालान, प्रेशर हॉर्न के 5, बिना परमिट के मैक्सी कैब चलाने पर चार चालान, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर 15 चालान, प्रदूषण फैलाने वाले 13 वाहनों के चालान, बिना डीएल के वाहन चलाने पर 25 चालान, बिना इंश्योरेंस के वाहन चलाने पर आठ चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें