फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में क्लर्क लगवाने के नाम पर 9.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर 9 लाख 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने बरवाला के खान बहादुरपुर निवासी प्रीतम की शिकायत पर धिगताना निवासी राजेश और बाडो पट्टी निवासी जयसिंह के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रीतम ने बताया कि वह बीए, जेबीटी पास बेरोजगार है। 17 मई 2012 को वह अपने बहनोई बहबलपुर निवासी शमशेर की प्रॉपर्टी डीलर की दुकान पर बैठा था। वहां पर आरोपी राजेश और जयसिंह आए। वहां पर बातचीत के दौरान दोनों आरोपियों ने उससे कहा कि उनकी बैंक अधिकारियों से जान-पहचान है और उसे बैंक में क्लर्क लगवा देंगे। उन्होंने इसके लिए 10 लाख रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने आरोपियों के झांसे में आकर 3 लाख 50 हजार रुपये अलग-अलग समय पर दिए। इसके अलावा उन्होंने बाकी रुपये उसके जीजा से लिए और कुल 9 लाख 80 हजार रुपये की ठगी की। उन्होंने न तो नौकरी लगवाई और न ही रुपये वापस दिए। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने उसे और उसके जीजा को जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में उसने बताया कि 11 अगस्त 2017 को उसने एसपी को इस धोखाधड़ी के बारे में लिखित शिकायत दी, जिसे उन्होंने सदर थाने में भेजा, लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत में उसने कहा कि वह इस मामले की जांच डीएसपी बरवाला से करवाना चाहता है। जांचकर्ता एएसआई जयपाल मेहरा के अनुसार शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 406, 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें