फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेडमार्ट फ्रॉड का मुख्य प्लानर गिरफ्तार, पुलिस के हाथ लगी अहम जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेडमार्ट फ्रॉड का मुख्य प्लानर गिरफ्तार
विज्ञापन

हिसार। ट्रेडमार्ट फॉड में पुलिस ने छापामारी करके नरवाना निवासी रोहताश को गिरफ्तार कर लिया है। रोहताश इस पूरे फ्रॉड का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी अभी पुलिस के पास रिमांड पर है। आरोपी से पुलिस को इस फ्रॉड के बारे में अहम जानकारी हाथ लगी हैं। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार पहले गिरफ्तार हो चुका आरोपी नवीन व रोहताश इस पूरे फ्रॉड के असली मास्टरमाइंड है। इन्हीं ने इस पूरे फ्रॉड का प्लान तैयार किया था। इसके अलावा कंपनी का सॉफ्टवेयर बनाने से लेकर लोगों को कंपनी से जोड़ने में भी आरोपी का अहम रोल रहा है। करीबन दो सौ करोड़ के इस फ्रॉड में पुलिस की तरफ से यह छठी गिरफ्तारी है। इससे पहले पुलिस कंपनी के डायरेक्टर आनंदपाल व उसके बेटे को भी गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मिली करोड़ों के निवेश की जानकारी मिली
गिरफ्तार आरोपी रोहताश से पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। रिमांड के दौरान आरोपी ने पुलिस को उन ठिकानों का पता बताया है जहां पर इन्होंने लोगों से फ्रॉड करके जुटाए गए करोड़ों रुपये का निवेश किया है। हालांकि अभी तक पुलिस ने कुल राशी का खुलासा नही किया है। इसके अलावा उन लोगों की भी जानकारी पुलिस को मिली है जिनके पास इन्होंने यह पैसा रखा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ब्रेजा गाड़ी, 20 लाख नगद बरामद कर लिए है। इसके अलावा पुलिस को आरोपी का चंडीगढ़ जीरकपुर में नब्बे लाख कीमत के एक फ्लैट की भी जानकारी मिली है जो कि इसने इस फ्रॉड के पैसे से खरीदा था। पुलिस ने इस फ्लैट को भी केस के साथ अटैच करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें