फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनियान मोहल्ले में 620 ग्राम गांजे समेत एक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार।
विज्ञापन

सिटी थाना पुलिस ने शनिवार को सैनियान मोहल्ले के जयप्रकाश उर्फ जैकी को मोहल्ले में ही गांजे समेत पकड़ा। पुलिस ने इस बारे में उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

डोगरान मोहल्ले के चौकी प्रभारी एएसआई महेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि सैनियान मोहल्ले का जयप्रकाश उर्फ जैकी गांजे की तस्करी करता है। पुलिस ने बताए गए स्थान पर जाकर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद जैकी वहां पहुंचा। वह पुलिसकर्मियों को खड़ा देखकर एकदम वापस मुड़कर जाने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने तलाशी ली तो उसके कब्जे से 620 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस उसे हिरासत में लेकर गांजे समेत थाने में ले गई। पुलिस को कई दिनों से उसकी शिकायत मिल रही थी। सिटी थाना पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें