फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरी रोड पर बाबा ने छह साल के बालक के साथ किया कुकर्म..........

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कैमरी रोड की एक कॉलोनी में बुधवार को छह साल के एक बालक के साथ 37 वर्षीय बाबा विचार पुरी ने कुकर्म कर डाला। मां-बाप शाम को लौटे तो बच्चा सहमा हुआ था। उसने प्यार से पूछने पर बताया कि बाबा ने उसके साथ गलत काम किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर नामजद बाबा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कैमरी रोड का एक आदमी वीरवार को आजाद नगर चौकी में पहुंचा और शिकायत दी कि बाबा विचार पुरी ने उसके छह साल के बेटे के साथ गलत काम किया है। बच्चे ने उनको बताया है कि बाबा उसको बहला-फुसलाकर छत पर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। वह रोने लगा तो उसने उसका मुंह बंद कर दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आजाद नगर चौकी के एएसआई सुरेश पाल की टीम ने सिविल अस्पताल में बालक की मेडिकल जांच कराई, जिसमें उससे कुकर्म की पुष्टि हो गई। सदर थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर नामजद बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें