फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के फर्जी कागजात के आधार पर 21 लाख का लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। जमीन के फर्जी कागजात के आधार पर 21 लाख का लोन लेकर नहीं चुकाने के मामले में सिटी थाना पुलिस ने जींद के खेमनगर वासी विनोद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। आरोपी विनोद समेत नौ आरोपियों के खिलाफ 9 फरवरी 2016 को सिटी थाने में आईपीसी की धारा 420/406/467/468/471/120बी के तहत केस दर्ज हुआ था। तब से आरोपी इस मामले में फरार चल रहा था।
विज्ञापन

मामले में कमला नगर के जीवन गर्ग ने शिकायत देकर बताया कि वह दिवान हाउसिंग फाइनेंस कंपनी जो हाउस लोन का काम करती है, उसमें जनरल मैनेजर है। आरोपियों ने जींद के जवाहर नगर में खुद की प्लॉट के कागजात पेश करते हुए उनकी कंपनी से 25 फरवरी 2015 को 21 लाख 19 हजार का लोन लिया था। इसके बाद जब आरोपियों ने लोन की किस्तें नहीं दी तो उन्होंने इस बारे में जांच शुरू की। जांच में यह पता चला कि आरोपियों ने झूठे कागजात पेश करते हुए लोन लिया है। आरोपियों ने जींद के तहसीलदार की फर्जी मुहर प्रयोग करते हुए जमीन के नकली कागजात तैयार करके किसी दूसरे की प्लॉट का खुद को मालिक बताते हुए कंपनी के साथ फर्जीवाड़ा किया है। सिटी थाना पुलिस ने इस मामले में नौ आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इस मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपी अभी जमानत पर रिहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें