फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्रेशन में चल रहे जीजेयू के एसई अशोक अहलावत ने फांसी लगाकर सुसाइड किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
जीजेयू के अधीक्षक अभियंता अशोक अहलावत ने पारिवारिक कारणों के चलते वीरवार दोपहर कैंपस स्थित अपने आवास में ही फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से वे डिप्रेशन में थे। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। एसई अशोक अहलावत ने आखिरी बार सुबह 10:28 बजे जीजेयू के कर्मचारी महेंद्र शर्मा को व्हाट्सएप पर जवाब दिया था।
जीजेयू के एसई अशोक अहलावत जीजेयू कैंपस में ई -5 आवास मिला हुआ था। उनकी पत्नी वनिता जीजेयू के हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। वीरवार को करीब दस बजे उनकी पत्नी बेटे के साथ रोहतक गई थी। करीब 10 बजे अशोक अहलावत ने घर में काम कर रहे माली और कुक को बाहर भेज दिया। उन्होंने कहा कि जब मैं फोन करूं तब दोपहर का खाना बनाने आ जाना। करीब एक बजे तक कुक के पास फोन नहीं आया तो कुक ने घर जाकर देखा। कुक ने देखा कि कमरे में अशोक अहलावत फंदे पर लटके हुए थे। कुक ने शोर मचाया तो पड़ोस में रहने कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट की प्रोफेसर सरोज वहां पहुंचीं। अशोक अहलावत को उतारकर अपनी गाड़ी में अनाज मंडी के पास स्थित गुप्ता अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बेटी कर रही एमबीबीएस की तैयारी, बेटा छठी क्लास में
स्पंदन उर्फ मिन्नी मेडिकल में एमबीबीएस की प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी कर रही हैं, जो दिल्ली में एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में शिक्षा ले रही है। अशोक अहलावत का बेटा शिवांश ओपी जिंदल स्कूल में छठी कक्षा का छात्र है।
जेई से एसई तक के पद पहुंचे
अशोक अहलावत 1997 में जीजेयू में जेई के पद पर नियुक्त हुए थे। इसके बाद वह एसडीओ, एक्सईएन बनने के बाद फिलहाल एसई के पद पर काम कर रहे थे। मूल रूप झज्जर जिले के गांव डीघल गांव के रहने वाले थे। फिलहाल उनके पिता ओमप्रकाश और उनकी माता कुरुक्षेत्र में रह रहे हैं।
विज्ञापन

आखिरी बार व्हाट्सएप पर जवाब
सुबह करीब दस बजे जीजेयू के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के उप प्रधान ने व्हाट्सएप पर एक मैैसेज अशोक अहलावत को भेजा था, जिसको सीन करने के बाद उन्होंने ओके जवाब दिया था। इसके बाद उनका व्हाट्सएप ऑनलाइन नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें