फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रवियों पर चार केस--------

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
जिला पुलिस ने शहर में उपद्रव मचाने और तोड़-फोड़ करने पर चार केस दर्ज किए हैं। इनमें एक केस सिटी थाना और तीन केस सिविल लाइन थाने में दर्ज किए हैं। सिटी थाना एसएचओ ललित कुमार और अन्य पर हमला करने के मामले में हत्या का प्रयास और सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि सोमवार रात और मंगलवार को दिन में थानों और चौकियों की पुलिस गश्त पर रहेगी।
पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर को उपद्रवी फोरव्हीलर चौक के पास पुल के निकट दुकानों में तोड़-फोड़ करने लगे। एसएचओ ललित कुमार ने उनको समझाने का प्रयास किया तो उपद्रवियों ने रॉड और पत्थरों से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया और अन्य पुलिस कर्मियों पर पथराव किया। इसके अलावा उपद्रवियों ने रानी लक्ष्मीबाई चौक पर डीएसपी मोह्ममद जमाल के साथ खड़े एचएपी के कांस्टेबल राकेश को उपद्रवियों ने पथराव और लाठियों से हमला कर घायल कर दिया। उपद्रवियों ने मटका चौक पर वाहनों में तोड़-फोड़ की और राजगढ़ रोड नाके पर रोड जाम किया। पुलिस का कहना है कि उपद्रवियों ने जवाहर नगर में जूस की दुकान में तोड़-फोड़ कर लूटपाट कर दुकानदार को घायल कर दिया। सिटी थाना पुलिस ने एक और सिविल लाइन पुलिस ने तीन केस दर्ज किए हैं। पुलिस ने चारों मामलों के 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस करेगी पेट्रोलिंग : डीएसपी
डीएसपी जितेंद्र सिंह खटकड़ ने बताया कि उपद्रव को लेकर दो थानों में चार केस दर्ज कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों की पहचान की जा रही है। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना और चौकी प्रभारियों को सोमवार रात और मंगलवार को प्रभावी गश्त करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें