फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को फोन पर कही अश्लील बातें, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर की एक कॉलोनी निवासी विवाहिता को फोन कर अश्लील बात करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि उसके पति बाहर नौकरी करते हैं और वह घर पर अपने दो बच्चों के साथ रहती है। 9 मार्च की रात 11-12 बजे से उसके मोबाइल पर तीन अज्ञात नंबरों से फोन कर कोई उसे परेशान कर रहा है। वह फोन पर अश्लील बातें करता है। यह बात पीड़िता ने अपने पति को बताई तो उसने इन नंबरों पर फोन करके ऐसा करने से रोका तो आरोपी ने उसके पति के साथ बदतमीजी की और उसके बारे में असभ्य बातें कहीं, जिसकी रिकॉर्डिंग उसके पति के फोन में है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पांच अप्रैल की रात को आरोपी ने फिर से फोन किया और धमकी दी कि उसने अपने पति को बताकर ठीक नहीं किया है और तुझे व तेरे पति को जान से मार देगा। पीड़िता ने कहा कि आरोपी अपने आपको कभी झज्जर से, कभी निमड़ी, कभी भिवानी और कभी कैंट से बताता। जांचकर्ता एएसआई सुमन के अनुसार शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354डी (2), 506, 509 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें