फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से मूर्ति गायब करने वालों का सुराग नहीं लगा पा रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। लोकसभा चुनाव के चलते माहौल बिगाड़ने के लिए इलाबांस देवल के देवी मंदिर से मूर्ति गायब करने वाले शरारती तत्वों तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। फुटेज में चेहरा साफ न होने और बाइक पर नंबर न लिखा होने के कारण पुलिस को उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में अब पुलिस फुटेज को एक्सपर्ट की मदद से क्लीयर कराने का प्रयास कर रही है। उधर, ग्रामीण आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की मांग पर अडिग हैं।
विज्ञापन

दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के इलाबांस देवल गांव स्थित देवी मंदिर से सोमवार रात समुद्र मंथन की पत्थर की मूर्ति बाइक सवार दो युवकों ने गायब कर दी थी। मंगलवार सुबह पुजारी कृष्णानंद गिरि से सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई, तो परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद मिली थी। वैसे तो आरोपी चेहरा ढके हुए थे, लेकिन मूूर्ति उठाने से पहले एक आरोपी ने कपड़ा हटाकर हेलमेट पहना था। इस बीच उसका चेहरा कैमरे में कैद हुआ है। जिसकी मदद से आरोपी तक पहुंचने की तैयारी पुलिस कर रही है। हालांकि दूसरे दिन भी इसको लेकर कोई प्रगति नहीं हो सकी है। ग्रामीण मामले में जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस को कोई रास्ता नहीं मिल पा रहा है। वह उलझकर रह गई है। घटना को खुराफात से न जोड़कर चोरी में दर्शा दिया गया, लेकिन आरोपियों की पहचान न होने से पुलिस परेशान है। कोतवाल दियोरियाकलां हरिशंकर वर्मा ने बताया कि फुटेज को साफ कराने के लिए एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। इसके अलावा गांव के लोगों से भी संपर्क साधा जा रहा है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। पुलिस प्रयास कर रही है, जल्द आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें