फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंदा में हुए हत्या मामले के दो आरोपी पकड़े, 4 आरोपी अब भी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बास। गांव महंदा में 25 मई की देर रात हुए झगड़े में एक युवक की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया। इस मामले के चार आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। 4 लोग अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
बास थाने के अंतर्गत आने वाले गांव महंदा में 25 मई शुक्रवार की रात को हुए झगड़े में एक युवक सुनील की हत्या कर दी थी जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें रविवार को पुलिस ने महंदा निवासी सोमबीर व राजा राम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। हत्या में प्रयोग किए गए सरिए व डंडे भी बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। इस मामले से जुड़े 4 लोग अब भी फरार चल रहे हैं। पुलिस का दावा है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

गांव महंदा में 25 मई शुक्रवार की रात दिवार बनाने को लेकर हुए झगड़े में दो भाईयों कृष्ण व सतबीर के बीच पिछले कई दिनों से घर में दीवार बनाने को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को कृष्ण अपनी दीवार का निर्माण कर रहा था। सतबीर ने निर्माण को रुकवा दिया था। इसी विवाद के बारे में बात करने के लिए सुनील अपने साले मनीष व भाई विक्रम को साथ लेकर देर रात को चाचा कृष्ण के घर गया था। आरोप है कि वहीं घात लगाकर बैठे कृष्ण व करीब दस लोगों ने सुनील व उसके साले व भाई पर कुल्हाड़ी, तलवार, लाठी डंडो व ईंटों से हमला कर दिया था। हमले में सुनील की मौत हो गयी थी और उसका साला मुनीश व उसके चाचा के लड़के विक्रम घायल हो गए थे।
विज्ञापन


इस संबंध में बास थाना प्रभारी कश्मीरी लाल ने बताया कि दो आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में प्रयोग किए गए सरिए व डंडे भी बरामद किए। सोमवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। बाकि आरोपियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें