फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरी की नहर में मिला अज्ञात शव, सिर व चेहरे पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
सदर थाना पुलिस ने गांव कैमरी की देवसर फीडर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक के सिर और चेहरे पर चोट के निशान हैं, जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शिनाख्त के लिए शव को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कैमरी के ग्रामीणों ने रविवार को सुबह देवसर फीडर में सिंघरान पुल के पास पानी में एक शव बहता देखा और फोन कर मंगाली चौकी में सूचना दी। हेड कांस्टेबल विनय कुमार कुछ देर बाद टीम समेत मौके पर पहुंच गए और शव बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। विनय कुमार ने बताया कि मृतक की आयु 40-45 साल है। उसने मटमैली धारीदार शर्ट और स्लेटी रंग की पेंट पहन रखी है। उसके सिर और मुंह पर चोट के निशान हैं। उसके लंबे बाल हैं और थोड़ी दाढ़ी है। पुलिस ने नहर से शव निकालकर आसपास के लोगों को बुलाकर दिखाया, मगर कोई मृतक को पहचान नहीं पाया। शव दो-तीन दिन पुराना लगता है। बाद में पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए एक वाहन में सिविल अस्पताल में ले गई। वहां से शव गला-सड़ा होने के कारण अग्रोहा मेेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। मंगाली चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें