फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप का केस दर्ज कराकर मांगे 60 लाख, 55 में सौदा हुआ, 9 लाख लेते तीन मौके पर पकड़े, महिला व उसका पति भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -32
विज्ञापन

रेप का केस दर्ज कराकर मांगे 60 लाख, 55 लाख में सौदा तय, नौ लाख रुपये लेते तीन पकड़े
महिला और उसका पति भी गिरफ्तार, हिसार के सरकारी होटल में रेप करने का लगाया आरोप
एसआईटी ने रोहतक में महिला के पति के जीजा समेत तीन लोगों को पकड़ा
केस दर्ज कराने वाली महिला और उसका पति जींद से गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। जींद की एक महिला ने नौकरी दिलवाने के नाम पर जींद निवासी पवन के खिलाफ हिसार के सरकारी होटल में उसके साथ रेप करने का मामला दर्ज करवाया था। महिला के परिजनों ने समझौते के लिए 60 लाख रुपये मांगे, 55 लाख रुपये में समझौता हो गया। मंगलवार को एसआईटी ने रोहतक में महिला के पति के जीजा सहित तीन लोगों को नौ लाख की नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। देर शाम पुलिस ने केस दर्ज कराने वाली महिला और उसके पति को जींद से गिरफ्तार कर लिया।
जींद के गांव भौंसला निवासी नरेश कुमार ने दो जुलाई को हिसार पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह और उसका बड़ा भाई पवन हेचरी का काम करते हैं। 22 जून को उनको सूचना मिली कि उसके भाई पवन के खिलाफ हिसार महिला थाने में जींद की एक महिला ने रेप करने का मामला दर्ज कराया है। महिला के बारे में जानकारी निकलवाई तो उसके पति संजय और जींद निवासी उसके जीजा कपिल से उसकी मुुलाकात हुई। इन लोगों ने कहा कि उन्होंने यह मामला पैसे के लिए दर्ज करवाया है। अगर वह उनको 60 लाख रुपये देगा तो रेप का केस वापस ले लेेंगे। महिला की तरफ से कोर्ट में एफिडेविट दे देंगे। इसके बाद आपसी सहमति से 55 लाख में केस वापस लेने पर वह राजी हो गए। महिला के परिजनों ने कहा कि पैसे लेकर रोहतक आ जाना। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल स्टाफ की टीम तैयार की। टीम में पांच कर्मियों को शामिल किया गया। तहसीलदार विनय चौधरी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

नरेश ने महिला के परिजनों को बताया कि उसने पैसे तैयार कर लिए है। महिला के रिश्तेदार कपिल, सुरेंद्र, महाबीर ने उसे रोहतक में बिजलीघर के पास बुलाया। नरेश के पास पूरे पैसे नहीं थे। इसलिए उसने बैग में अखबार डालकर उनके ऊपर नौ लाख रुपये की पांच-पांच सौ के नोटों की गड्डियां रख दीं। हिसार पुलिस की टीम नरेश को लेकर आरोपियों के बताए स्थान पर पहुंच गई। इसके बाद आरोपी सफेद गाड़ी में वहां पहुंचे और नरेश में गाड़ी में बुलाया। नरेश ने पैसों का बैैग आरोपियों को पकड़ा दिया और पुलिस टीम को इशारा कर दिया। पुलिस ने छापा मारकर गाड़ी से महिला के पति का जीजा कपिल, कपिल का साला सुरेंद्र और अन्य रिश्तेदार महाबीर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

महिला के हस्ताक्षर का एफिडेविट मिला
पुलिस टीम को आरोपियों के पास से रेप पीड़िता का साइन किया हुआ एफिडेविट भी मिला है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें