फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनोवा में आए बदमाशों ने शराब ठेकेदार तथा दो सेल्समैनों को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
दिल्ली नंबर की इनोवा गाड़ी में आए बदमाशों ने शराब ठेकेदार, सेल्समैन सहित तीन लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। करीब 8 से 10 गोलियां बरसाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। तीनों घायलों को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फायरिंग से घायल एक युवक विरेंद्र की हालत गंभीर है।
नारनौंद क्षेत्र के गांव कौथ कलां में कुलबीर का बस अड्डे पर शराब का ठेका है। बुधवार शाम करीब सात बजे कुलबीर ठेके पर था। इस बीच एक इनोवा ठेके के बाहर आकर रुकी। गाड़ी से उतरे चार-पांच लोगों ने कुलबीर को बाहर बुलाया। कुलबीर के बाहर आते ही फायरिंग कर शुरू कर दी। इसमें एक गोली कुलबीर के सिर को छूते हुए निकली। एक गोली कुलबीर की दायीं बाजू में लगी। गोली की आवाज सुनकर सेल्समैन संदीप और अन्य सहयोगी विरेंद्र बाहर आए तो बदमाशों ने इन दोनों पर भी फायरिंग कर दी। इसमें संदीप को हथेली और घुटने के पास गोली लगी। विरेंद्र उर्फ कालू को पेट में गोली लगी है। बदमाशों ने मौके पर आठ से दस फायर किए। इसके बाद हमलावर गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां विरेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। रात 11 बजे विरेंद्र का ऑपरेशन शुरू किया गया।
विज्ञापन

गाड़ी पलटी तो मौके पर छोड़कर फरार
हमले के बाद फरार हो रहे बदमाशों का गांव के कुछ लोगों ने पीछा किया। इस पर बदमाशों ने अपनी गाड़ी को उचाना मार्ग पर भगाना शुरू कर दिया। बदमाशों की गाड़ी अनियंत्रित होकर एक बिटोडे़ में घुसकर पलट गई। बदमाश गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गए।

गांव कौथ कलां में फायरिंग की सूचना मिली है। हमारी एक टीम बयान लेने के लिए हिसार गई है। दूसरी टीम बदमाशों की गाड़ी को लेने पहुंची है। घायलों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

-रणबीर सिंह, चौकी इंचार्ज, मिर्चपुर नारनौंद

41 दिन में शराब ठेके पर दूसरी घटना
दो नवंबर को शराब ठेकेदार को मुलतानी चौक एरिया में शराब ठेके में बुलाकर फायरिंग कर ठेकेदार जयसिंह उर्फ धौलिया गुर्जर का मर्डर कर दिया गया था। इस मामले में अब तक पुलिस कुल चार लोगों को ही गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी अब भी गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें