फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी छह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हांसी।
हांसी क्षेत्र के लोगों पर शनिवार को शनि की साढ़े साती रही। शनिवार को कुल चार क्राइम की घटनाएं घटी। जिनमें एक मर्डर, एक फिरौती, एक लूटपाट और एक फायरिंग की घटना। यह चारों घटनाएं कुछ इस तरह घटी। रात 12 बजे के बाद गांव भाटला में एक महिला के आवास में घुस कर लूटपाट की गई व उससे ज्वैलरी छीन कर बदमाश फरार हो गए। शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे हांसी बाईपास के समीप एक युवक प्रवीन का मर्डर कर दिया गया। दोपहर करीब 3 बजे छाबड़ा चौक पर एक वैरायटी स्टोर के मालिक से बदमाशों ने दिनदहाड़े गन-प्वाइंट पर फिरौती मांगी, जहां उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि उन्होंने ही सैनी हीरो बाइक के शोरूम पर तोड़फोड़ की थी। इसके कुछ ही देर बाद बदमाशों ने हीरो बाइक के रविंद्र सैनी के शोरूम पर दिनदहाड़े फायरिंग की।
हांसी क्षेत्र में बढ़ रही क्राइम और लूटपाट की घटनाओं के बाद अब तो क्षेत्र का पुलिस जिला मुख्यालय बनना भी लोगों को खटकने लगा है। शहर में बढ़ रही इन घटनाओं को लेकर अब व्यापारी हांसी बंद के आह्वान पर उतर आए है। व्यापारियों ने इस संबंध में 12 जून को सुबह 11 बजे बजरंग आश्रम में मीटिंग बुलाई है।
विज्ञापन

..................
खर्चा-पानी तैयार रखियो
पुलिस को दी शिकायत में विजय वैरायटी स्टोर के मालिक ने बताया कि दोपहर को वह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इस दौरान तीन युवक बाइक पर सवार होकर उनकी दुकान पर आए। उनमें से दो युवक खरीददारी करने के बहाने उनकी दुकान के अंदर घुसे। युवकों ने कैपरी पहनी हुई थी, जिस पर पिस्तौल टंगी हुई थी। दुकानदार का आरोप है कि इस दौरान युवकों ने उनसे कहा कि हम किसी की दाब कौना माना, खर्चा-पानी तैयार रखियो। सैनी हीरो शोरूम पर तोड़-फोड़ भी हमने ही की थी। यह कह कर युवक फरार हो गए। दुकानदार ने बताया कि युवक बिना नंबर की काले रंग की बाइक पर सवार होकर आए थे। युवकों की फुटेज दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
.........................
दो गनमैन होने के बावजूद शोरूम पर चौथी घटना होना निंदनीय: तायल
सर्व व्यापार मंडल के संयोजक प्रवीन तायल ने कहा कि रविन्द्र सैनी के शोरूम पर दो गनमैन होने के बावजूद बदमाशों ने गोली चलाई है। वह इस घटना की निंदा करते है।
......................
नहीं हुई गिरफ्तारी तो करेंगे बंद का आह्वान: भुटानी
सब्जी मंडी के प्रधान व व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन सचिव रमेश भुटानी ने कहा कि 12 जून को बजरंग आश्रम में सुबह 11 बजे एक मीटिंग बुलाई गई है। अगर 12 जून तक सभी घटनाओं के आरोपी नहीं पकड़े गए तो वह हांसी बंद करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
......................
12 को दुकानें बंद कर करेंगे हड़ताल
पुलिस से नाखुश 12 जून को ही गली हलवाईयान के दुकानदार और स्वर्णकार बड़सी गेट के अंदर धरना देकर हड़ताल करेंगे। ऐसे में अगर सारे व्यापारी व दुकानदार भी पुलिस कार्यप्रणाली का विरोध करेंगे तो हांसी अपने आप ही एक तरह से बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

...........
सैनी हीरो शोरूम पर हुई फायरिंग के मामले में 3-4 टीमें गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को राउंड अप कर गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस अन्य मामलों में भी जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी।
- डीएसपी नरेन्द्र कादयान, हांसी

हांसी में शनिवार को लूट, मर्डर, फिरौती सहित चार वारदात
रात 12 बजे लूट, तड़के 3 बजे मर्डर, दोपहर 3 बजे फिरौती व 3:30 फायरिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें