अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। शहर की एक कॉलोनी की युवती के साथ शादी करने के बहाने दिल्ली ले जाकर रेप करने का मामला सामने आया है। सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसकी पिछले कुछ महीनों से माडल टाउन निवासी जतिन सोनी के साथ बातचीत चल रही थी। जतिन ने उससे कहा कि वह उसके साथ शादी करना चाहता है। इसलिए दोनों दिल्ली जाकर शादी कर लेंगे। वहां पर उसका एक दोस्त रहता है जो उनकी मदद भी कर देगा। युवती के अनुसार वह आरोपी के झांसे में आकर 22 अगस्त को घर से भागकर उसके साथ दिल्ली चली गई। दिल्ली ले जाने के बाद आरोपी ने उससे कहा कि एक-दो दिन बाद शादी कर लेंगे। आरोपी उसे अपने एक दोस्त के घर ले गया। वहां पर वह लगातार उसके साथ रेप करता रहा। जब उसने आरोपी जतिन को शादी करने के लिए कहा तो वह उसे जातिसूचक गालियां देेते हुए जान से मारने की धमकी देेने लगा। आरोपी जतिन ने उसको घर में बंधक बना लिया और 31 अगस्त तक उसके साथ रेप करता रहा। आखिरकार 31 अगस्त को ही वह मौका देखकर वहां से भागकर हिसार आ गई। पीड़ित ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत देकर रेप करने व जातिसूचक गालियां देेकर जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज करवाया है।
पीड़ित की तरफ से उसके साथ शादी करने के नाम पर दिल्ली बुलाकर रेप करने की शिकायत मिली है। युवती के साथ यह घटना दिल्ली के आजादपुर इलाके के आदर्श नगर एरिया में हुई है। पीड़िता की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज करके आगामी कार्रवाई के लिए दिल्ली के संबंधित थाने में भेज दी गई है।
- राजरानी, एसआई, सिटी थाना।