फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टापेज से सवारी भरने वाली बस का 50 हजार का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हिसार से राजस्थान के बीच चलने वाली लंबे रूट की बस को स्टॉपेज के अलावा बीच में रोककर सवारी भरना महंगा पड़ा। आरटीए एवं एडीसी की टीम ने बिना स्टॉपेज सवारी भरने पर बस का 50 हजार रुपये का चालान किया है।
विज्ञापन

हिसार से जयपुर की ओर चलने वाली बस बिना स्टॉपेज के सवारी भर रही थी। टूरिस्ट परमिट के आधार पर यह बस अलग-अलग स्थानों से सवारी ले रही थी। आरटीए की टीम को इस बारे में शिकायत मिली थी। इसके बाद आरटीए की टीम ने वीरवार रात को इस बस को पकड़ा। इसके बाद मौके पर ही बस का चालान किया गया। नियमों के अनुसार टूरिस्ट परमिट वाली बस केवल बुकिंग के आधार पर ही सवारी ले जा सकती है। किसी स्टॉपेज पर ठहरकर सवारी नहीं ले सकती। ऐसा करने पर आरटीए की टीम उस पर जुुर्माना लगा सकती है। आरटीए टीम पिछले दो महीने से अवैध वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। इसमें अब तक करीब 30 लाख का जुर्माना वसूूला जा चुका है। काफी संख्या में वाहन इंपाउंड भी किए गए हैं। आरटीए एवं एडीसी एएस मान ने कहा कि मानक तोड़ने वाले वाहनों के लगातार चालान किए जा रहे हैं। मेरी टीम अवैध बसों के भी लगातार चालान कर रही है। रात के समय विशेष निगरानी की जा रही है। आगे भी यह अभियान जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें