फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की से उसी के गांव के युवक ने घर में घुसकर की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने नाबालिग लड़की से घर में घुसकर की छेड़छाड़
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौंद। क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिग लड़की के साथ उसी के गांव के युवक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। लड़की की शिकायत पर युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक फरार है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की साढ़े 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि शनिवार की रात वह अपने परिवार के साथ सोई हुई थी। इस दौरान आरोपी युवक रात को कमरे में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। पुलिस ने लड़की की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। बास थाना प्रभारी साधुराम ने बताया कि नाबालिग लड़की की शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 354ए, 450, 506 व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें