फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेडमार्ट फ्रॉड मामले में सतपाल से 38 लाख रुपये और ब्रेजा गाड़ी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। ट्रेडमार्ट फ्रॉड मामले में गिरफ्तार सतपाल डांगी से पुलिस ने 38 लाख रुपये नकद और 10 लाख रुपये कीमत की ब्रेजा गाड़ी बरामद की है। रिमांड के दौरान पुलिस पूछताछ में सतपाल ने पुलिस को बताया कि उसने कंपनी से कुल 1.70 करोड़ के प्वाइंट्स अर्जित किए थे। ये प्वाइंट्स आगे बेचने होते हैं। अभी वह 50 लाख के प्वाइंट्स ही बेच पाया था, जबकि 1.20 करोड़ के प्वाइंट्स पेंडिंग थे। बाकी को वह कैश नहीं करवा पाया था। डेढ़ लाख रुपये उसने खर्च करने की बात स्वीकार की है। शुक्रवार को उसकी रिमांड अवधि पूरी होने पर पुलिस उसे अदालत में पेश करेगी।
सतपाल डांगी आदमपुर खंड के गांव ढाणी मोहब्बतपुर का रहने वाला है और वह आदमपुर एरिया का अहम प्रमोटर माना जा रहा है। करीब 70 करोड़ रुपये के इस फ्रॉड मामले में आरोपी सतपाल पर इस कंपनी में सिर्फ ढाई हजार रुपये का निवेश करके लाखों रुपये की कमाई करने का आरोप है। रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी कंपनी के उन प्रमोटर्स में से है, जिनको इनाम में बंगला मिलने वाला था। यह इनाम उन्हीं को मिलता है, जिन्होंने लाखों रुपये कंपनी में निवेश करवाए हैं।
विज्ञापन

फ्रॉड मामले में कुल 22 आरोपी
इस फ्रॉड मामले में कुल 22 आरोपी हैं, जिनमें से अब तक पुलिस चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनसे पुलिस ने करीब 7 करोड़ की बरामदगी की है। गिरफ्तार चार लोगों में सतपाल के अलावा डायरेक्टर आनंद पाल और उसका बेटा अमित तथा नवीन शामिल हैं। 70 करोड़ के इस फ्रॉड मामले में सतपाल की चौथी गिरफ्तारी थी। इस मामले में गठित एसआईटी बाकी 18 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। गिरफ्तार चार आरोपियों से अब तक करीब सात करोड़ रुपये रिकवर कर लिए हैं। मुख्य आरोपियों की संपत्ति अटैच की जा चुकी है। इकॉनोमिक सेल भी इस मामले में जांच कर रही है।
- अमरजीत कटारिया, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें