फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजधार हथियार से यूपी गाजीपुर के मैकेनिक राजू का मर्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। डाबड़ा चौक पुल के पास यूपी के गाजीपुर निवासी 25 वर्षीय मैकेनिक की हत्या कर दी। मृतक के शरीर पर तेजधार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। जिसके आधार पर रेलवे पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मृतक का मोबाइल तथा पर्स गायब मिला। पुलिस का अनुमान है कि लूट के इरादे से हत्या की गई है।
शनिवार की सुबह किसी ने रेलवे पुलिस को सूचना दी कि डाबड़ा चौक पुल के नीचे लाइनों के निकट एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों से घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। रेलवे पुलिस के अनुसार जब युवक का शव कब्जे में लिया उस समय मृतक के कानों में इयरफोन लगा हुआ था। पुलिस के अनुसार मृतक की छाती और पेट में चाकू से वार किए हुए पाए गए। इससे अंदेशा है कि हत्यारों ने उसकी हत्या करके मोबाइल, नकदी छीन लूट ली। मृतक की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक व्यक्ति ने की। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेेश के जिला गाजीपुर निवासी राजू के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार राजू दो दिन पहले ही अपने गांव से हिसार आया था। राजू सजावटी मछलियों को रखने के लिए शीशे के बाक्स बनाने का मैकेनिक था। रेलवे पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा करके उसके परिचितों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अभी तक हत्या के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। अभी तक हत्या आरोपी का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल व पर्स गायब
राजू का मोबाइल तथा पर्स गायब था। राजू के पास पिठ्ठू बैग मिला। जिसमें जिंदल कंपनी में काम करने वाले श्याम का पता मिला। पुलिस ने श्याम को मौके पर बुलाकर शव की शिनाख्त कराई। इसके बाद मृतक के परिजनों को फोन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें